वीडियो : ‘संजू’ के पहले गाने में सोनम के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आए रणबीर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘संजू’ का पहला गाना ‘मैं बढ़िया तू भी बढ़िया’ रिलीज हो गया है. इस गाने में रणबीर के साथ न्यूली वेडेड सोनम कपूर भी नजर आ रही है. रिलीज के चंद मिनटों में ही ये गाना यूट्यूब पर धमाल मचा चुका है. अब तक लाखों लोग इस गाने को देख चुके हैं. इस गाने का सेट 1980 का है, जहां संजू (रणबीर कपूर) अपनी गर्लफ्रेंड (सोनम कपूर) के साथ बॉम्बे की गलियों में ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

बता दें कि फिल्म संजू संजय दत्त की बायोपिक है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, दीया मिर्जा, विकी कौशल, सोनम कपूर, जिम सरभ और करिश्मा तन्ना भी नजर आने वाले हैं

Previous articleसमर के लिए लॉरियल पेरिस के बेस्ट स्किन केयर प्रोडक्ट
Next articleये 4 फूड चुरा लेंगे आपके चेहरे की रंगत