Home B-Town सेलेब्स टाउन बंदूक थामे दिखीं “सोन चिरैया”

बंदूक थामे दिखीं “सोन चिरैया”

टॉयलेट – एक प्रेम कथा, दम लगा के हईशा और शुभ मंगल सावधान, इन फिल्म्स में एक चेहरा जिसकी एक्टिंग की दुनिया दीवानी बन चुकी है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं सुपर टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की। जो एक बार फिर से चर्चा में है। अपनी एक फोटो की वजह से।

बिलकुल सही अंदाजा लगा रहे हैं आप। ये फोटो है भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म ‘सोन चिरैया’ की। हर बार की तरह डिफरेंट टाइटल और एक बहुत ही अलग तरह के रोल से सबको चौकाने वाली हैं भूमि। जिसकी शुरुआत की भूमि ने इस फोटो को ट्विटर पर शेयर करके। इस फोटो में भूमि साड़ी पहने और कंधे पर बंदूक लटकाए नज़र आ रही हैं। लुक को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये भूमि का अब तक का सबसे अलग रोल होगा।
तस्वीर को शेयर करते हुए भूमि ने इसे अपनी सबसे स्पेशल फिल्म बताया. उन्होंने लिखा, हम इस कभी ना भुलाए जाने वाली जर्नी को खत्म कर रहे हैं, मेरी सबसे स्पेशल फिल्म से अपने रोल को शेयर करते हुए
फिल्म ‘सोन चिरैया’ में भूमि एक डकैत का रोल निभा रही हैं। जिसमे उनके साथ नज़र आएंगे सुशांत सिंह राजपूत।

‘सोन चिरैया’ की कहानी 1970 के समय की है। जब चंबल के बीहड़ों मे डाकुओं का राज चलता था। फिल्म में भूमि पेडनेकर और सुशांत सिंह राजपूत के अलावा मनोज वाजपेयी, आशुतोष राणा और रणवीर शौरी भी नजर आएंगे.

Previous article2700 करोड़ की संपत्त‍ि की मालकिन ऑटो में
Next articleडैंड्रफ, बैक्टीरियल इंफेक्शन से ऐसे करें बालों का बचाव – डॉ नरेश अरोड़ा
Editor-in-Chief and Founder of CityWomenMagazine.in