
मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत करने वाले अर्जुन रामपाल इन दिनों चर्चा में दिख रहे है. अर्जुन रामपाल शादी के 20 साल बाद अपनी पत्नी से तलाक लेने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन रामपाल 20 साल बाद अपनी पत्नी मेहर से तलाक लेने वाले हैं. रिपोर्ट्स का कहना है कि अर्जुन ने अपना घर भी छोड़ दिया है. इस तलाक की खबर के पीछे ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान को माना जा रहा है. अर्जुन रामपाल का कहना है कि वह तलाक लेने के बाद अपनी पत्नी के साथ दोस्तों की तरह रहें हैं.
एक जमाना था जब अर्जुन रामपाल, मेहर और सुजैन बहुत ही अच्छे दोस्त हुआ करते थे. धीरे-धीरे अर्जुन और सुजैन पास आने लगे उसके बाद मेहर से अर्जुन का रिश्तों में दरार आ गई. शायद आपको यह भी पता होगा कि ऋतिक रोशन और सुजैन का रिश्ता भी इन्हीं कारणों से टूट गया. सुजैन भले ही अपने दोनों बच्चों और पति के साथ देखी जाती है लेकिन जो रिश्ता पहले कायम था अब वो नहीं रहा. यही नहीं अर्जुन और सुजैन के बीच की अफवाहें बहुत ही पहले से सुनने में आ रही थी.
अर्जुन और पूर्व मिस इंडिया रह चुकी मेहर जेसिया की शादी 1998 में हुई थी उनकी दो प्यारी बेटिया महिका और मायरा है.










