
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐश्वर्या राय ने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘धूम 2’, ‘जोधा अकबर’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल, फैशन और अदाओं से भी वो लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। एक्टिंग के साथ ऐश्वर्या की खूबसूरती लोगों को दीवाना बनाती है। 1 नवंबर 1973 को जन्मीं ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल किया था। उन्होंने कई अवॉर्ड्स जीते हैं। उन्हें पद्मश्री से नवाजा जा चुका है।
View this post on Instagram
ऐश्वर्या राय ने मणि रत्नम की तमिल फिल्म Iruvar से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘और प्यार हो गया’ थी, जो इसी साल रिलीज हुई थी।
View this post on Instagram
ऐश्वर्या राय, गुजारिश, मोहब्बतें, धूम 2, गुरु, जोधा अकबर, ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है।
View this post on Instagram
फिल्मी दुनिया में अपने अभिनय और अंदाज से एक अलग पहचान बनाने वाली एश्वर्या अपने बच्चे और ज्वाइंट फैमिली वाली परंपरा को भी अपने साथ लेकर चलती है। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने खुलासा किया था कि वह परिवार के साथ ही रहना पसंद करती हैं क्योंकि एक परिवार ही जो सिर्फ सुख में साथ नहीं होता है बल्कि दुख में भी साथ खड़ा होता है।
View this post on Instagram
एक्टिंग, ब्यूटी के अलावा ऐश्वर्या रॉय अपने अमेजिंग फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। कई खास फंक्शन में ऐश्वर्या राय को वेस्टर्न आउटफिट्स में देखा जाता है। फ्लोरल ड्रेस, जंप सूट, बॉडी ड्रेस का ऐश्वर्या के पास खास कलेक्शन है।
View this post on Instagram
वेस्टर्न के अलावा ऐश्वर्या राय इंडियन आउटफिट्स में भी खूबसूरत लगती हैं। पार्टीज, फेस्टिवल और फैमिली फंक्शन में ऐश्वर्या को देसी स्टाइल साड़ी, सूट में देखा जा सकता है।
View this post on Instagram










