
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने इस साल की शुरुआत में अपने बच्चे अव्यान का स्वागत किया है। दीया ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर उनके बच्चे की देखभाल करने की और तो अब एक्ट्रेस ने अव्यान की क्यूट नर्सरी की एक झलक शेयर की है। दीया मिर्ज़ा हमेशा से ही नेचर से बहुत प्यार करती आईं हैं और वह कई सारे प्रकृति के बचाव अभियानों से जुडी हैं। ऐसे में अव्यान के सीखने और खेलने के लिए नेचर फ्रेंडली टॉयज लेना जाहिर सी बात है।
दीया की यह तलाश वुडन टॉय ब्रांड शुमी पर आकर ख़त्म हुई।
View this post on Instagram
शुमी एक भारतीय माँ, मीता शर्मा गुप्ता के द्वारा बनाया गया खिलौना ब्रांड हैं, जो खेल के समय को विकास के अनुकूल बनाकर बच्चों के लिए सुरक्षित और टिकाऊ बनाने का प्रयास करता है। शुमी ब्रांड 0 से 6 की उम्र के बच्चों के लिए आकर्षक रंग बिरंगे लकड़ी के खिलौने, खेल और गतिविधि बक्से डिजाइन करते हैं। प्रत्येक शूमी खिलौना स्थानीय कारीगरों द्वारा प्राकृतिक सामग्री और केमिकल फ्री रंगों का उपयोग करके हैंडक्राफ्ट किया जाता है।
भारतीय वुडन टॉय ब्रांड शुमी ने एक्ट्रेस, निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता दीया मिर्जा को एक निवेशक और ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल किया। शुमी एक स्टार्टअप के रूप में 2016 में लॉन्च हुआ और अब तक वह छह देशों में 2 लाख खिलौने बेच चुके हैं। इसलिए एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने इस वुडन टॉय ब्रांड शुमी में निवेश भी किया है।
मीता शर्मा द्वारा शुरू किये गए बेंगलुरु स्थित डायरेक्ट टू कस्टमर (D2C) स्टार्टअप शूमी के खिलौने डिजाइनरों द्वारा इन-हाउस डिजाइन किए जाते हैं और लकड़ी, कपास और अन्य बच्चों के लिए सुरक्षित सामग्री का उपयोग करके स्थानीय कारीगरों द्वारा हैंडमेड बनाये जाते हैं।
निवेश के बारे में दीया मिर्जा ने बताया कि, “एक माँ के रूप में, मैं लगातार ऐसे प्रोडक्ट्स की तलाश में हूं जो सुरक्षा सुनिश्चित करें, साथ ही वह पर्यावरण के प्रति जागरूक हों, प्लास्टिक से मुक्त हों और एक माँ के दृष्टिकोण से बने हों।”
“ऐसा लगता है कि हमने बच्चों के खिलौनों से असली मज़ा नहीं लिया है और बदले में घरों को प्लास्टिक भर दिया है। लेकिन शूमी के साथ ऐसा नहीं है, हमारे पास सुरक्षा के वादे के साथ पूरा आनंद है!” दीया मिर्जा ने आगे कहा।
View this post on Instagram
View this post on Instagram










