
कोरियाग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूजा की वाइफ लिजेल अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए सुर्खियां बंटोर रही हैं। लिजेल डिसूजा का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान रह गया है। रेमो डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिजेल के साथ एक फोटो शेयर की है और उनके पुराने और नए लुक्स को दिखाया है। इन फोटोज को देखकर हर कोई हैरान है कि आखिरकार लिजेल ने कैसे इतना ज्यादा बॉडी फैट कम कर लिया। इन तस्वीरों को शेयर करे हुए रेमो ने वाइफ की वेट लॉस जर्नी की तारीफ की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘यहां तक पहुंचने के लिए बहुत सारी मेहनत लगती है, पर सबसे बड़ी जंग खुद से होती है और मैंने लिजेल को यह जंग लड़ते और नामुमकिन चीज को मुमकिन करते देखा है।’
रेमो डिसूजा ने जिन दो तस्वीरों को शेयर किया है उसमें लिजेल बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं। जहां एक ओर ट्रेडिशनल वियर में लिजेल का हेल्दी अवतार देखा जा सकता है। वहीं उनकी प्रेजेंट फोटो में वे वेस्टर्न आउटफिट को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।
लिजेल का ये बॉडी ट्रांसफोर्मेशन वर्क एक दिन का नहीं है। अपनी बॉडी से फैट को खत्म करने के लिए लिजेल हैवी वर्कआउट्स करती हैं जिसकी तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेमो की पत्नी लिजेल का वजन 105 किलो था। साल 2019 में लिजेल के ट्रेनर प्रशांत ने उन्हें इंटरमिटेंट फास्टिंग पर रहने की सलाह दी थी, जिसे उन्होंने अच्छे से फॉलो किया। एक इंटरव्यू के दौरान लिजेल ने कहा था कि वह फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग के लिए लंदन गईं और उस दौरान वह डाइट पर थीं। लिजेल ने बताया कि वह 15 से 16 घंटे कुछ नहीं खाती थीं और ऐसा करके उन्होंने 15 से 20 किलो वजन कम किया।
लिजेल की ताजा तस्वीरों को देखकर कोई ये नहीं कह सकता है कि वो दो बच्चों की मां हैं। लिजेल का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन हर उस महिला के लिए प्रेरणा है जो उम्र के एक पड़ाव के बाद खुद पर ध्यान देना छोड़ देती हैं।










