
हिना खान ने इस वीकेंड टेलीविजन के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में एंट्री ली है। अभिनेता सलमान खान के साथ कुछ बातचीत के बाद हिना खान ने बिग बॉस के घर के अंदर प्रवेश किया। मेकर्स का इरादा शो में थोड़ा और मसाला पैदा करने का है क्योंकि सीजन 11 की विजेता हिना खान को एक बार फिर से घर में लाया गया है।
https://www.instagram.com/p/CVXkIuaIy_E/
हिना खान के घर में एंट्री करने पर सभी कंटेस्टेंट्स ने उनका खुलकर स्वागत किया। हालांकि अपनी बेबाकी और बदतमीजी से सुर्खियां बटोरने वाली अफसाना खान ने हिना पर बेहद अजीबो-गरीब कमेंट किया। अफसाना खान ने हिना के लुक और बॉडी शेम पर सवाल उठाया जिसके बाद हिना काफी असहज नजर आईं।
https://www.instagram.com/p/CVZ2BbpomSX/
वहीं घर में घुसते ही अफसाना खान ने हिना को देखा और कहा, ‘तुम थोड़ी मोटी’ लग रही हो। हालांकि हिना खान ने हंसते हुए अफसाना की तारीफ करते हुए कहा कि वह पर्दे पर बेहद खूबसूरत और स्लिम दिखती हैं। फिर अफसाना ने भी हिना खान की तारीफ करने का मौका नहीं छोड़ा। वही पंजाबी सिंगर अफसाना ने हिना खान को अपना फेवरेट बताया।










