Home #Trending दिव्या अग्रवाल ने अपने स्टाइल से मचाई Bigg Boss OTT में धूम

दिव्या अग्रवाल ने अपने स्टाइल से मचाई Bigg Boss OTT में धूम

Instagram/@divyaagarwal_official

दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन की विनर बन गई हैं। शमिता शेट्टी, राकेश बापत को हराकर दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस की ट्रॉफी को अपने नाम किया। बिग बॉस के इस सफर में दिव्या कई बार लड़ती हुई, हंसती, रोती तो कभी अकेली खड़ी दिखाईं दी, लेकिन इन सबका असर उन्होंने अपने स्टाइल पर नहीं पड़ने दिया। दिव्या ने लगभग हर एपिसोड में अलग तरह का आउटफिट कैरी किया जो उन्हें प्रेजेंटेबल लुक दे रहा था।

इतना ही नहीं हमें लगता है कि कई लड़कियों की तरह ड्रेस-अप होना दिव्या का भी डिफेंस मेकैनिज़्म है। कई लोग खासतौर पर महिलाएं अपनी परेशानियों से ध्यान हटाने के लिए अच्छे कपड़ों और मेकअप के साथ अपना कॉन्फिडेंस और सेल्फ-एस्टीम बूस्ट करती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं दिव्या अग्रवाल ने कुछ खास लुक्स जो उन्होंने बिग बॉस के घर में कैरी किए।

Instagram/@divyaagarwal_official

एथनिक से प्यार
बिग बॉस के घर में हर हफ्ते वीकेंड के वार में दिव्या अग्रवाल कुछ खास एथनिक लुक ट्राई किया। अब उनके इस एथनिक स्कर्ट, स्ट्रैपी ब्लाउज़ और एथनिक जैकेट वाले लुक को ही देख लीजिए। इस लुक को दिव्या ने एक ऑक्सिडाइज़्ड अफगानी नेकपीस के साथ कंप्लीट किया है। लड़कियों के लिए दिव्या का ये लुक फेस्टिव या शादी आउटफिट हो सकता है।

Instagram/@divyaagarwal_official

लिटिल ब्लैक ड्रेस
लिटिल ब्लैक ड्रेस हर किसी लड़की के वॉर्डरोब को पूरा करती है। दिव्या ने एक एपिसोड में लिटिल ब्लैक ड्रेस को बहुत ही खूबसूरती के साथ कैरी किया था। दिव्या ने इस ड्रेस को नी-लेंग्थ लेदर बूट्स और गोल्डन चेन के साथ पेयर किया था। ये ड्रेस किसी डेट, फ्रेंड्स आउटिंग के लिए बेस्ट हो सकती है।

Instagram/@divyaagarwal_official

द को-ऑर्ड्स लव

शो में दिव्या अग्रवाल का को-ऑर्ड्स लव भी देखने को मिला। एक एपिसोड में दिव्या ने फ्लोरल को-ऑर्ड्स आउटफिट को कैरी किया था। दिव्या इसमें बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। दिव्या का ये आउटफिट एक परफेक्ट समर और बीच आउटफिट है।

Instagram/@divyaagarwal_official

ब्लैक है परफेक्ट

दिव्या ने पूरे सीजन में कई बार ब्लैक कलर को कैरी किया, लेकिन हर बार उन्होंने वैरिएशन ट्राई किए। अब इस ड्रेस को ही देख लीजिए दिव्या ने इसे हैवी मेकअप और बोल्ड कैट आई के साथ कंप्लीट किया है। ये लुक पार्टी के लिए परफेक्ट हो सकता है।

नाइट भी है परफेक्ट

दिव्या ने दिन में जितनी खूबसूरती के साथ कई आउटफिट्स को कैरी किया रात को भी उतने ही वैरिएशन ट्राई किए। शो में दिव्या को स्लीपवेयर और लाउंजवेयर में देखा गया है। शॉर्ट और लॉन्ग काफ्तान से लेकर नाइटसूट्स तक, दिव्या का स्लीपवेयर कलेक्शन बहुत ही कमाल है। दिव्या खूबसूरत पेज़ली प्रिंट्स, फ्लोरल प्रिंट्स और ब्लॉक प्रिंट्स तक, कई खूबसूरत पैटर्न वाले नाइटवेयर और लाउंजवेयर पहने नज़र आई, जो हर लड़की कैरी कर सकती है।

Previous articleअंकिता मैती : अपने दम पर सपनों पूरा करने वाली युवा सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर
Next articleबच्चों के लिए भी जरूरी है ‘योग’