Home #Trending Tokyo Paralympics: भाविनाबेन पटेल ने रचा इतिहास, पैरालिंपिक में पदक हासिल करने...

Tokyo Paralympics: भाविनाबेन पटेल ने रचा इतिहास, पैरालिंपिक में पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी

भाविना पटेल पैरालिंपिक: भाविनाबेन पटेल ने रचा इतिहास, पैरालिंपिक में पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं | टोक्यो पैरालंपिक

टोक्यो में खेले जा रहा पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) के फाइनल में पहुंचकर भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल ने इतिहास रच दिया है। पैरालंपिक में मेडल पक्का कर भाविनाबेन पटेल अब गोल्ड से महज एक कदम दूर हैं। ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में अब तक कोई भी भारतीय महिला खिलाड़ी गोल्ड मेडल नहीं जीत सकी है और अब भाविनाबेन पटेल के पास सुनहरा अवसर है इतिहास को बदलने का। महज 12 महीने की उम्र में पोलियो का शिकार होने वाली भाविनाबेन पटेल का पैरालंपिक में पहुंचने तक का सफर आसान नहीं रहा है। गुजरात के वडनगर में जन्मी भाविनाबेन पटेल को जब पोलियो हुआ तो उन्हें सही देखभाल नहीं हुई।

शुरुआती पढ़ाई अपने गांव के ही स्कूल में पूरी करने के बाद भाविनाबेन पटेल ने 2004 में अहमदाबाद के ब्लाइंड पीपुल्स एसोसिएशन में एडमिशन लिया। यहां उन्हें पता चला कि उनके एसोसिएशन में कई तरह की स्पोर्ट्स एक्टिविटी होती है, जिसके बाद भाविनाबेन ने अपने कोच ललन दोषी से फिटनेस ट्रेनिंग लेनी शुरू की और धीरे-धीरे टेबल टेनिस खेलना शुरू किया।

– 2004 में प्रैक्टिस शुरू करने के बाद भाविना ने 3 साल बाद ही बेंगलुरू में पैरा टेबल टेनिस नेशनल में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता। इस मेडल को जीतने के बाद उनका हौंसला बढ़ा और भाविना इंटरनेशनल करियर की तरफ आगे बढ़ीं।

– उन्होंने 2010 में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया। हालांकि वो क्वार्टर फाइनल में हार गईं और मेडल का सपना अधूरा रह गया।

– इसके बाद भाविना ने साल 2011 में थाईलैंड ओपन में हाथ आजमाया और अपना पहला इंटरनेशनल सिल्वर मेडल जीता।

– 2013 में भी भाविना ने पहली बार एशियाई क्षेत्रीय चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल जीता। हालांकि उनका गोल्ड का सपना इस वक्त तक अधूरा ही रहा।

– इस मेडल के बाद भाविना की निगाहें 2016 रियो पैरालंपिक खेलों पर टिक गईं। उनका सेलेक्शन भी हुआ, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से वो रियो पैरालंपिक में नहीं खेल पाईं।

– कई साल प्रैक्टिस करने और कई चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के बाद भाविना का गोल्ड मेडल का सपना आखिरकार 2019 में बैंकॉक में सिंगल्स में पूरा हुआ।

– टेबल टेनिस सिंगल्स में जीत दर्ज करने के बाद भाविनाने डबल्स खेलना शुरू किया और सोनलबेन पटेल को अपना जोड़ीदार बनाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

– 2016 के बाद भाविना ने 2020 के टोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई किया और मेडल भी पक्का कर लिया।

Previous articleब्यूटी एक्सपर्ट : मिथक हैं सांवली त्वचा से जुड़ी 5 बातें
Next articleमहिलाएं अधिक बचत करती हैं जन धन खातों में