Home #Trending नीना गुप्ता ने बिंदास अंदाज में किया बेली डांस, देखें VIDEO

नीना गुप्ता ने बिंदास अंदाज में किया बेली डांस, देखें VIDEO

neena gupta belly dance
neena gupta belly dance

बॉलीवुड एक्टर नीना गुप्ता ने इस बात को प्रूफ कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। इंडस्ट्री में अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए फेमस नीना गुप्ता ने इस बार इंस्टाग्राम पर बेली डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, नीना गुप्ता पब में डांसर के साथ बेली डांस कर रही हैं। इस वीडियो में नीना ने व्हाइट कलर का ऑफ शॉल्डर ड्रेस पहना हुआ है। वीडियो में नीना का अंदाज तो लोगों को भा ही रहा है साथ ही कैप्शन पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए नीना ने कैप्शन में लिखा है, ‘Aur ab roop parivartan.’

देखें VIDEO…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

बता दें कि नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने अमेजिंग ड्रेसिंग सेंस से फैन्स को इंप्रेस कर रहती हैं। कई मौकों पर नीना को शॉर्ट्स, ड्रेस और कूल अंदाज में साड़ी कैरी करते हुए देखा सकता है। नीना का स्टाइल न सिर्फ लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन हैं बल्कि उन लेडीज के लिए एक प्रेरणा है जो इस बात पर यकीन करती हैं कि एक उम्र के बाद आपके पास स्टाइलिंग सीमित रह जाती है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो नीना ने 2018 में बधाई हो से बॉलीवुड में कमबैक किया था। इसके बाद पंचायत, शुभ मंगल सावधान जैसी कई हिट फिल्में और वेब सीरिज में नजर आ चुकी हैं। इस वक्त नीना अपनी आने वाली फिल्म ‘गुडबाय’ में बिजी हैं। इस फिल्म में नीना के साथ अमिताभ बच्चन नजर आने वालै हैं।

 

 

Previous articleहैप्पी रक्षा बंधन: सेलेब्स ने की रक्षा बंधन के बारे में बात
Next articleटोक्यो पैरालंपिक में मेडल की उम्मीद