
रियलिटी शो बिग बॉस फेम अर्शी खान जल्द ही बॉलीवुड (Arshi Khan in Bollywood) में डेब्यू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अर्शी खान फिल्म ‘त्राहिमाम’ से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। अपनी डेब्लू फिल्म के लिए अर्शी खान एक्साइटेड भी हैं और नर्वस भी। अर्शी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है।
अर्शी खान ने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा है कि उनका हमेशा से बॉलीवुड में काम करने का सपना था। ‘त्राहिमाम’ उनकी पहली फिल्म है और इसके लिए वो थोड़ी सी नर्वस हैं, क्योंकि उन्हें इस बात पर अभी भी यकीन नहीं हो रहा उनका सपना पूरा होने जा रहा है। अर्शी खान ने कहा कि मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं। इस प्रोजेक्ट को लेकर मैं बहुत उत्साहित भी हूं।

फिल्म में अपने रोल के बारे में बात करते हुए अर्शी खान ने बताया कि वो बेशक बोल्ड स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं, लेकिन फिल्म में वो गांव की छोरी का रोल अदा करेंगी। उन्होंने कहा कि ‘यह रोल बहुत ही अहम है, और लोगों को यह बात समझ आएगी कि विकासशील समाज में महिलाओं का योगदान कितना अहम है। यही नहीं इसमें महिलाओं को पेश आने वाली विभिन्न चुनौतियों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
फिल्म की बात करें तो इसमें अर्शी खान के साथ पंकज बेरी, राजू खेर और आदि ईरानी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह हैं। ये फिल्म कितनी एक्साइटेड और कंटेंट से भरी होगी इसका अंदाजा तो इसका पोस्टर देखकर ही लगाया जा सकता है।










