Home #Trending Paris Fashion Week 2021: ऐश्वर्या राय ने व्हाइट गाउन में दिखाया दिलकश...

Paris Fashion Week 2021: ऐश्वर्या राय ने व्हाइट गाउन में दिखाया दिलकश अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) इन दिनों पेरिस फैशन वीक में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आ रहीं ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को आप व्हाइट गाउन में देख सकते हैं। खुले बाल और न्यूड मेकअप में ऐश्वर्या का लुक नोटिस करने लायक है।

ऐश्वर्या के इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। ऐश्वर्या के इस अवतार को देखकर फैंस ने ही नहीं सेलेब्स ने भी उनकी जमकर तारीफ की है। कुछ फैन्स ने ऐश्वर्या की तस्वीरों पर कमेंट किया है कि वो सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि फैशन और स्टाइल के मामले में भी नंबर वन हैं।

ऐश्वर्या के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट गाउन के साथ न्यूड मेकअप को कैरी किया था। अपने मेकअप को ऐश्वर्या ने स्मज काजल और लाइट शेड लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Rai (@lovely_aishwarya)

अपनी दिलकश अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली ऐश्वर्या राय एक्ट्रेस के साथ मॉडल भी हैं, साल 1994 में उन्होंने ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद से उनकी खूबसूरती ने लोगों का दिल जीत लिया। ऐश्वर्या ने ‘और प्यार हो गया’ फिल्म से अपना करियर शुरु किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Rai (@lovely_aishwarya)


.

वर्तमान में ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों अपनी तमिल फिल्म को लेकर खास लाइमलाइट में हैं। एश्वर्या जल्द ही ‘Ponniyin Selvan’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वे अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गुलाब जामुन’ में भी दिखाई देंगी।

 

Previous articleरिसर्चः महिलाओं में डिप्रेशन को कम करती है ब्रेस्टफीडिंग
Next articleShree Saini becomes first Indian to win Miss World America 2021