Home #Trending ब्लैक रॉयल सब्यसाची के आउटफिट में गॉर्जियस ऐश्वर्या राय बच्चन

ब्लैक रॉयल सब्यसाची के आउटफिट में गॉर्जियस ऐश्वर्या राय बच्चन

Aishwarya Rai Bachchan
Photo : Aishwarya Rai Bachchan/ instagram/Sabyasachi

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों इंटरनेशनल इवेंट्स में छाई हुईं हैं। पेरिस फैशन वीक में अपने हुस्न से सबको दीवाना बनाने के बाद ऐश्वर्या ने दुबई एक्सपो 2020 अटेंड किया। यह कार्यक्रम सड़क पर होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ ऑर्गेनाइज किया गया था। दुबई के इस इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन ब्लैक ट्रैडिशनल आउटफिट में दिखीं। दुबई एक्सपो के लिए ऐश्वर्या के इस आउटफिट को डिजाइनर सब्यसाजी ने डिजाइन किया था।

प्योर ब्लैक ड्रेस में ऐश्वर्या राय का लुक देखते ही बन रहा था। इस आउटफिट में कलर एड करने के लिए ऐश्वर्या ने एक गोटेदार दुपट्टा कैरी किया। इस दुपट्टे में मल्टी-कलर बॉर्डर था। ड्रेस के अलावा ऐश्वर्या ने मेकअप में भी डिटेलिंग थी। ऐश्वर्या ने ड्रेस के साथ आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए विंग आईलाइनर, रेड लिपस्टिक और लूज हेयर के साथ मेकअप को कंप्लीट किया था।

ड्रेस के साथ गोल्डन इयरिंग्स और ब्लैक फिंगर रिंग ऐश्वर्या के लुक में चार चांद लगा रहे थे। दुबई से पहले ऐश्वर्या राय पेरिस में थीं। वहां पेरिस फैशन वीक में एक्ट्रेस ने रैंप वॉक किया था।

अगर बात ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की करें तो जल्द ही वो फिल्म ‘Ponniyin Selvan’ में नजर आने वाली हैं।

Previous articleप्रियंका चोपड़ा ने किया निक जोनस को लेकर बड़ा खुलासा
Next articleमहाराष्ट्र की 10 अनएक्सप्लॉरड जगह