‘फाइंडिंग अनामिका’ का टीजर हुआ रिलीज

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की अपकमिंग फिल्म ‘फाइंडिंग अनामिका’ (Upcoming Movie Finding Anamika) का टीजर रिलीज हो गया है। माधुरी दीक्षित ने फिल्म के टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। टीजर के वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या आप तैयार हो अनामिका से मिलने के लिए? ‘फाइंडिंग अनामिका’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रही है।’

इस वीडियो की शुरुआत में माधुरी फैंस और कैमरापर्सन से घिरी नजर आती हैं। तभी बैकग्राउंड से एक आदमी आवाज देता है और पूछता है, ‘तो बताएं, अनामिका आनंद होना कैसा लगता है। इस पर माधुरी कहती हैं, ‘अच्छा लगता है, ईमानदारी से कहूं तो इतने साल बाद भी यह जिंदगी सच नहीं लगती है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं। किसी की नजर न लगे।’

फिल्म के ट्रेलर को देखकर साफ जाहिर है कि ये एक सुपरस्टार, पत्नी और मां के बारे में है जो अचानक गायब हो जाती है। इसे श्री राव और निशा मेहता ने मिलकर लिखा है। फिल्म फाइंडिंग अनामिका में माधुरी के अलावा संजय कपूर, सुहासिनी मुले, मुस्कान जाफरी और मानव कौल सरीखे भी हैं। फिल्म के टीजर देखकर ऐसा लग रहा है कि ये दर्शकों को काफी पसंद आएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि माधुरी दीक्षित लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। उन्हें आखिरी बार करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ में देखा गया था।  कलंक के बाद माधुरी कई रिएलिटी शोज का हिस्सा बनीं और अब फाइंडिंग अनामिका के जरिए एक बार फिर लोगों के दिलों को धक-धक करवाने के लिए तैयार हैं।

Previous articleJhulan Goswami: झूलन गोस्वामी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दुनिया की पहली गेंदबाज
Next articleस्वस्थ और सुंदर पैरों के लिए पेडीक्योर