Home #Trending पोस्टमास्टर जनरल स्वाति पाण्डेय ने भारतीय डाक का डिजिटली ऐप लांच किया

पोस्टमास्टर जनरल स्वाति पाण्डेय ने भारतीय डाक का डिजिटली ऐप लांच किया

Swati Pandey, Postmaster General

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब मुंबईकर अपने घर के पास वाले बीट पोस्टमैन से सीधे संपर्क कर सकते हैं। पोस्टमैन मोबाइल ऐप के जरिये से जिसे हाल ही में लॉच किया गया है। फिलहाल भारतीय पोस्ट की यह डिजिटल सर्विस सिर्फ महारष्ट्र के मुंबई शहर के लिए है और आगे इसमें देश के सभी हिस्सों को जोड़ा जायेगा।

Know Your Postman‘ मोबाइल ऐप नागरिकों के अनुकूल है और भारतीय डाक के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देता है, इंडिया पोस्ट मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती स्वाति पाण्डेय ने लांच के दौरान बताया।

PIB की प्रेस रिलीज़ के अनुसार, राष्ट्रीय मेल दिवस के अवसर पर 16 अक्टूबर को ‘Know Your Postman’ मोबाइल ऐप को शुरू किया है, यह भारतीय पोस्ट की तरफ से मुंबई क्षेत्र के लिए डाक विभाग का नाम प्रज्वलन करने वाला प्रयोग है। मुंबई के नागरिक आसानी से उनके बीट पोस्टमैन का डिटेल्स जान सकेंगे। मुंबई शहर और उपनगर के 86,000 से अधिक इलाके का डेटाबेस इसमें आसानी से उपलब्ध है।

‘नो योर पोस्टमैन’ ऐप के बारे में बोलते हुए, पोस्टमास्टर जनरल, इंडिया पोस्ट मुंबई रीजन की श्रीमती स्वाति पांडे ने कहा कि, “मुंबई पोस्ट ऐप सिटीजन फ्रेंडली, नागरिक केंद्रित होने और साथ ही साथ डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने का एक आंतरिक प्रयास है। यह पूरी तरह से सभी मुंबईकरों के लाभ के लिए है। यह एक क्रांतिकारी कदम है। अब तक 86,000 से अधिक पतों को टैप किया जा चुका है।

प्रेस रिलीज़ में आगे स्वाति पांडे ने बताया कि अगर कोई विशेष पता नहीं मिलता है तो ऐप नागरिकों को अपना पता जोड़ने का विकल्प प्रदान करता है। “एक लिंक है जिसके माध्यम से नागरिक क्लिक कर सकते हैं और अपने पते का विवरण साझा कर सकते हैं और इंडिया पोस्ट, मुंबई 24 घंटे के भीतर पते को अपडेट कर देगा।

मुंबई शहर के 89 डिलीवरी डाकघरों में लगभग 2000 महिला पोस्टमेन मोबाइल उपकरणों के साथ हैं। मुंबई शहर प्रतिदिन लगभग 2 से 2.5 लाख मेल भेजता है जिसमें स्पीड पोस्ट, रजिस्टर पोस्ट, आधार कार्ड, और पासपोर्ट शामिल हैं।

स्वाति पांडे ने यह भी कहा कि मुंबई क्षेत्र में इंडिया पोस्ट उन डाकिया महिलाओं के लिए कई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है जिनकी औसत आयु 45 वर्ष या अधिक है। 1,800 डाकियों को सॉफ्ट स्किल्स में प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्हें इस बात के लिए प्रशिक्षित किया जाता है कि ग्राहकों को कैसे प्रतिक्रिया दी जाए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इंडिया पोस्ट की रीढ़ हमेशा इसकी डिलीवरी सेवाएं रही है।

Previous articleलॉरिअल पैरिस का ट्रू मैच हयालूरोनिक टिंटेड सीरम
Next articleKarwa Chauth 2021: करवा चौथ पर जरूर ट्राई करें ये फैशन ट्रेंड्स
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.