Home Travel ये है मनाली का खूबसूरत इग्लू होटल

ये है मनाली का खूबसूरत इग्लू होटल

दोस्तों हम सब मनाली कितनी बार जा चुके हैं। बस से, ट्रेन से या टैक्सी करके भी हम मनाली पहुंचते हैं। एक होटल बुक करते हैं, और अगर हमारे पास पैसे ज्यादा हुए तो एक महंगा होटल कर लेते हैं। और फिर जब हम वहां से वापस लौटते हैं, तो सबसको बताते फिरते हैं कि हम मनाली गए थे। और हमने वहां महंगे होटलों में रात गुजारी। लेकिन सोच के देखिये की ये असल मायने में ट्रेवल हुआ। क्या आपने मनाली जाकर कुछ ऐसा एक्सपीरियन्स किया जो एकदम नया हो? तो क्यों न जब अगली बार आप मनाली जाएँ तो वंहा से कुछ ऐसी यादें लेकर आये जो बिलकुल नई हों।

Photo: www.keylinga.com

तो आइये जानते हैं इस इग्लू होटल के बारे में। इससे पहले मैं आपको बता दूँ कि आखिर में इग्लू होता क्या है? अपने बचपन में पहाड़ों पर घर बनाकर रहने वाले एस्किमों के बारे में तो सुना ही होगा। एस्किमों की इन्हीं बर्फ से बनी गुफा नुमा घर को इग्लू कहते हैं। हालांकि ऐसे होटलों का चलन पहले कनाडा और स्विट्जरलैंड में शुरू हुआ, जहां पर ऐसे घरों को बनाकर रेंट पर दे दिया जाता है। पर अब आपको बर्फ के बने इन खूबसूरत घरों में रहने के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि भारत में भी इग्लू  होटल का चलन शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में ‘मनाली इगलू स्टे’ नाम की इस होटल को शुरू करने का श्रेय जाता है, किलिंगा हिमालयन एडवेंचर्स के विकास कुमार और ताशी तोरजे को जो कि एक खेल विशेषज्ञ भी है।

अभी तो इन इग्लू की संख्या 2 ही है लेकिन विकास और ताशी की इच्छा है कि इनकी संख्या वो 5 तक पहुंचाएंगे। इस इग्लू होटल में आपको आपकी जरूरत का सारा सामान मिल जाएगा।जिसकी आपको इस बर्फीले होटल में आपको जरूरत पड़ेगी। जैसे ऊनि स्लीपिंग बैग, गर्म गद्दे, गर्म पानी, जैकेट, वाटर प्रूफ पैंट, वाटर प्रूफ जूते, गर्म दस्ताने और साथ ही साथ यहां का मैनेजमेंट आपके लिए टेस्टी खाने का भी इंतजाम करेगा।

Photo: www.keylinga.com

अगर आप सोच रहे होंगे की इस इग्लू में रहने के लिए आपको बहुत खर्च करना होगा तो ऐसा नहीं है। यहां पर एक रात ठहरने का खर्च आएगा लगभग 4600₹ के करीब। इससे ज्यादा के भी पैकिंग यंहा पर मिलेंगे। महंगे पैकेजों में ठहरने के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी शामिल हैं। तो अपनी अगली मनाली ट्रिप पर बाकी ट्रैवलर से थोड़ा हटकर कुछ अलग करें और इस इग्लू होटल में एक रात गुजार कर देखें।

Previous articleप्राचीन अतुल्य 10 सौंदर्य रहस्य आज की महिलाओं के लिए
Next articleयहां देखें : मेट गाला 2021 रेड कार्पेट सेलिब्रिटी ड्रेस
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.