Hemlata Gautam
केरल, खूबसूरत हरा – भरा शहर। जहां तक भी आपकी नज़र जाएगी। आपको यहां नेचर की खूबसूरती ही नज़र आएगी। उंची उचीं उठती समुद्र की लहरें। आस पास जिन्दगी को सेलिब्रेट करते लोग। वैसे तो हमारे देश में खूबसूरत, दिलकश और लुभावने नज़ारों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में केरल में घूमने आने का अपना एक अलग ही मज़ा है।
यहां के शांत वतावरण में आकर एक पल के लिए दिल और दिमाग बस यही कहेगा की ज़िन्दगी बस यहीं रूक जाए। यहां चारों तरफ बस सूकून ही सूकून ही। देरी है तो बस उसे महसूस करने की।

पेड़ भी हैं और खूब सारे पक्षी भी हैं। जिन्हें भीड़ भाड़ से भरे मेट्रोपोलिटन सिटी में देखना एक सपने भर जैसा है। अगर आप भी मन की इस शांति और सूकून को महसूस करना चाहते हैं तो एक बार यहां आना तो बनता है।
अगर आप कोची घूमने आए तो र्फोट कोची ज़रूर जाए। शाम को सैर सपाटे के लिए ये एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। इस बीच के आस पास आपको गोवा वाला ही फील आएगा। कोई यहां समूद्र की लहरों को निहारते हुए नज़र आएगा तो कोई सेल्फी लेता।












