
आप चाहे केदारनाथ जाए, मनाली जाए, लेह जाए या दार्जिलिंग, जब कभी आप पहली बार बर्फीले इलाकों में जा रहे होते हैं तो उसका अपना जोश कुछ अलग ही होता हैं। आप सोचते हैं कि पहली बार आपको बर्फ के पहाड़ देखने को मिलेंगे। आपने सपने देखे हुए हैं कि पहाड़ों पर जाकर वहा बर्फ के पास पहुंचते ही बर्फ के हाथ गोले बना कर हम एक दूसरे पर फेक कर खेलेंगे, खूबसूरत फोटो लेंगे, टेंट लगा कर रात को आसमान निहारेंगे, कैम्पफ़ायर के साथ साथ गाना बजाना आदि करेंगे।
लेकिन सच तो यह हैं कि जब आप इन जगहों पर पहली या दूसरी बार जाते हैं, तो कुछ तैयारियों की कमी के कारण ट्रिप तकलीफ दायक हो जाती हैं क्योकि कई बार आपको पता नहीं चल पता है कि क्या क्या तैयारियां यात्रा के साथ में औऱ पहले करनी चाहिए। इसकी कमी से या तो मौसम बदलने से आप बीमार हो जाते हैं या पहाड़ों पर चढ़ते समय सांस फूल जाती हैं, पैर दर्द करने लग जाते हैं। फिर अगर बारिश ओर आ जाये तो आपकी यात्रा ऐसी बिगड़ जाती हैं कि आपको वापस उस जगह जाने के नाम से ही चिढ हो जाती हैं।
पहाड़ों पर बर्फ की चादर के बीच और कंपकंपाती ठंड में घूमने का एक अलग ही मजा है। यही वजह है कि अधिकांश लोग ठंड में ही घूमने की योजना बनाते हैं। पर, ठंड के मौसम में सफर करना बहुत ही चुनौती भरा काम है, क्योंकि मौसम के अनुसार कपड़ों की पैकिंग, रहने की सही व्यवस्था, आरामदायक होटल व अन्य जरूरी सामान की खरीदारी आदि जरूरी प्रबंध करना काफी मुश्किल होता है। अगर आप भी इस साल ठंड के मौसम में कहीं घूमने जाने की योजना बना रही हैं तो इन बातों पर जरूर गौर करें।
जगह की अच्छी जांच-पड़ताल
चाहे मौसम कोई भी हो, आपके लिए बेहतर यह होगा कि आप जहां भी जा रहे हैं, सबसे पहले वहां के मौसम के बारे में सारी जानकारी इकट्ठा कर लें। आप जिस मौसम में वहां जा रही हैं, वह मौसम घूमने के अनुकूल तो है ना? मौसम और घूमने की जगहों के बारे में इंटरनेट के माध्यम से सभी जरूरी जानकारियां इकट्ठा कर लें। कई ऐसी वेबसाइट हैं, जहां पर विभिन्न टूरिस्ट प्लेस पर घूमने जा चुके लोगों की प्रतिक्रिया भी रहती है। यह प्रतिक्रियाएं सही निर्णय लेने में आपकी मदद करेंगी।
View this post on Instagram
एडवांस होटल बुकींग
सर्दियों के मौसम में होटल तलाशना भी एक बड़ी समस्या होती है। ऐसे में जहां घूमने जा रही हैं, वहां पहुंचकर होटल तलाशने की गलती न करें। अंत समय की परेशानी से बचने के लिए टूर व ट्रैवल कंपनी की मदद से या फिर ऑनलाइन होटल बुकिंग सुविधा के माध्यम से होटल में कमरा पहले से ही बुक करा लेना बेहतर ऑप्शन है।
कैश और कैश
घूमने जा रहे हैं तो सिर्फ डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के भरोसे नहीं जाएं। अपने साथ पर्याप्त मात्रा में कैश जरूर रखें। सफर के दौरान अचानक कोई ऐसा खर्च आ जाता है, जहां कार्ड उपयोगी साबित नहीं होता। कई बार टूरिस्ट प्लेस में छोटी-छोटी दुकानों में कार्ड से पेमेंट करने की व्यवस्था भी नहीं होती।
ठंड में हमेशा रखें ये सामान
यदि आप सर्दी के मौसम में घूमने के लिए जा रहे हैं तो अपने कपड़ों की पैकिंग करते वक्त पुरुषों के लिए लंबे हैट व मफलर तथा महिलाओं के लिए गर्म टोपी व शॉल जरूर पैक करें, क्योंकि स्वेटर व जैकेट से पूरा शरीर तो ढक जाता है लेकिन सिर, कान व गर्दन में काफी ठंड लगती है, जिसकी वजह से बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, दूसरी तरफ टोपी, मफलर व शॉल की मदद से एक साधारण से ओवरकोट को भी ट्रेंडी रूप मिल सकता है। बच्चों के लिए तो थोड़ा अतिरिक्त कपड़े ही पैक करें ताकि बाद में परेशानी न हो। इसके अतिरिक्त पैकिंग करते वक्त अच्छी क्वालिटी का थर्मल जरूर पैक करें, क्योंकि आपका थर्मल जितना गर्म व आरामदायक होगा, आपको कपड़ों का बोझ उतना ही कम उठाना पड़ेगा।
View this post on Instagram
असरदार जूते
सफर के लिए जूते पैक करते वक्त जगह, दूरी व तापमान को जरूर ध्यान में रखें। जूते ऐसे होने चाहिए, जिन पर मौसम का कोई प्रभाव न पड़े। दूसरा, हमेशा गहरे रंगों का जूता सफर के लिए पैक करें ताकि उस पर धूल-मिट्टी आदि कम नजर आए। अगर आप पहाड़ी इलाके में घूमने के लिए जा रहे हैं तो सुरक्षा के लिहाज से लेस यानी फीते वाला जूता लेना बेहतर होता है। इन जूतों में पैर बंधे रहते हैं इसलिए पकड़ अच्छी होती है। यदि आप बर्फीले इलाके में जा रहे हैं तो लंंबे जूते और गर्म जुराबें साथ ले जाना न भूलें। ध्यान रहे, जूते जितने हल्के व आरामदायक होंगे, उतनी ही अच्छी क्वालिटी के होंगे।
दस्ताने जरूरी हैं
ठंड के मौसम में अपने हाथों को भी ठंडी हवाओं से बचाना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर हाथ ठंडे हों तो कोई भी काम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। आजकल ऊनी दस्तानों का फैशन तो लगभग खत्म हो गया है, लेकिन बाजार में हल्के, बेहद गर्म व वॉटर प्रूफ दस्तानों के ढेरों विकल्प उपलब्ध हैं। पतले होने के कारण ये दस्ताने बैग में कम जगह लेंगे और इन्हें पहनकर आप फोन व कैमरे का इस्तेमाल आराम से कर पाएंगे।
पोलोराइज्ड सनग्लास
एक साधारण सनग्लास में धूप की हल्की-सी किरणें भी अगर बर्फ से टकराकर आंखों पर पड़ती है, तो देखने की क्षमता को प्रभावित करती है। ऐसे में पोलोराइज्ड सनग्लास ज्यादा प्रभावी होते हैं। इन पर चढ़ी केमिकल की परत के कारण धूप का आंखों पर दुष्प्रभाव नहीं पड़ता।
View this post on Instagram
सनस्क्रीन
सनस्क्रीन जितना गर्मियों में जरूरी होता है, उतना ही सर्दियों में भी। बर्फीले इलाके में तो सन्सक्रीन जरूर लगाएं ताकि बर्फ से टकराने के बाद जब धूप आपकी त्वचा पर पड़े, तो टैनिंग न हो।
जरूरी दवाएं
ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम की परेशानी आम है। अगर ठंड के मौसम में घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ सर्दी, जुकाम, बुखार और एलर्जी की दवाएं आदि जरूर पैक करें।
पहाड़ी इलाकों में आप कही भी जा रहे हो तो यह तो समझ ही लेना चाहिए कि कही न कही थोड़ा बहुत पैदल तो चढ़ना ही होगा। इसीलिए इस बात के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार रहे।
पैदल ट्रेक के दौरान आपके पैरों मे दर्द ना हो और आसानी से ट्रेक हो तो इसके लिए यात्रा से कम से कम 20 दिन पहले से आपको 5 -7 किमी चलने की आदत डालनी होगी। ताकि हमारा शरीर पहाड़ों पर कभी भी पैदल चलने के लिए आसानी से तैयार हो सके। अगर आप ज्यादा खतरनाक ट्रेक पर जा रहे हो तो आप ट्रेक से एक महीने पहले ही लेग्स एवं बैक के कुछ हैवी वर्कआउट चालु कर दे।
View this post on Instagram
आपको अपने साथ एक एक्स्ट्रा छोटा खाली बैग हमेशा साथ मे पैक करके ले जाना चाहिए क्योकि जब आप किसी स्थान पर घूमोगे तो बड़े बैग्स को तो आप होटल मे रखोगे तब छोटे बैग (बैगपैक) मे एक जोड़ी एक्स्ट्रा कपड़े, मेडिसिन, रेनकोट डाल कर बैग को अपने साथ दिनभर रख सकें। ताकि बारिश मे भीगने या बीमार होने की स्थिति में ये सामान कही भी काम आ जाये।
पहाड़ी यात्रा पर हमेशा अपने साथ एक्स्ट्रा मौजे, गर्म कपड़े, मफलर, फर्स्ट एड किट, टोर्च, सिटी, एक्स्ट्रा शू लेस, डायरी-पेन, कुछ पासपोर्ट साइज फोटो, आई डी कार्ड की कुछ फोटो कॉपी, छाता, ग्लूकोस पाउडर, मार्कर, छोटी कैंची, बिस्किट, नमकीन, चॉकलेट्स, रेनकोट, कैमरा की एक्स्ट्रा बैटरी, एक्स्ट्रा मेमोरी कार्ड, गर्म पानी की अच्छी वाली बोतल, रस्सी, सुई धागा आदि चीजे जरूर जरूर अपने साथ रखे।
और सबसे अहम् ध्यान रहे बैगपैक एक अच्छी कंपनी का ट्रेक बैग हो नहीं तो ट्रेक के समय आप इसे ज्यादा समय तक उठा नहीं पाओगे और आपको बैकपेन शुरू होने लग जायेगा।
View this post on Instagram










