Home Travel मसूरी : पहाड़ों की रानी

मसूरी : पहाड़ों की रानी

All Photo: Instagram/mussoorie

मसूरी (Mussoorie) उत्तराखंड का एक बहुत ही सुन्दर हिल स्टेशन है जिसे हम सभी लोग बचपन से पहाड़ों की रानी के नाम से जानते आ रहे हैं। हिमालय की गोद में बसा मसूरी न्यूली वेड कपल्स के हनीमून का एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। जब गर्मियों के मौसम में पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही होती है तो मसूरी में छुट्टियां बिताने का एक बहुत अच्छा विकल्प रहता है। मसूरी के बर्फ से भरे पहाड़ और घाटियों में देवदार के जंगल एक बेहद खूबसूरत दृश्य बनाते हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले लोगों के लिए मसूरी प्रवेश द्वार है।

मसूरी में घूमने के लिए बहुत सारे स्थान है जिनमे से कुछ स्थानों के बारे में विस्तार से बता रहा हूँ।

मॉल रोड (Mall Road)
मॉल रोड (Mall Road) मसूरी का सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र है। यहाँ से एक ओर पहाड़ तो दूसरी ओर घाटियों का विहंगम दृश्य नज़र आता है। यहाँ हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है। सड़क के किनारे बैठने के लिए बेंच भी लगाई गयी है। यहाँ लोग प्राकृतिक सुंदरता को कैमरों में कैद करते हुए नज़र आते है। मॉल रोड पर अच्छे अच्छे रेस्तरां भी है जहाँ आप विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते हैं। अगर मैं मॉल रोड (Mall Road) को मसूरी का दिल कहा जाये तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगा।

केम्पटी फॉल्स (Kempty Falls)
मसूरी शहर से 15 किलोमीटर दूर स्थित केम्पटी फाल्स यहाँ का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। अंग्रेज़ों ने इस स्थान को चाय पार्टी (Tea Party) आयोजित करने के लिए विकसित किया था। आप सबको यह जगह सबसे ज्यादा पसंद आ सकती है। पहाड़ों से गिरता हुआ झरने का ठंडा पानी एक गोलाकार स्विमिंग पूल जैसे कुंड में गिरता है। इस कुंड में आप नहाने का भरपूर मज़ा ले सकते हैं। नहाने के बाद पास ही गरमा गरम पकोड़े खाना बहुत अच्छा रहेगा।

कंपनी गार्डन (Company Garden)
यह एक बहुत ही सुन्दर सा गार्डन है जो मसूरी की हैप्पी वैली (Happy Valley) में स्थित है। यहाँ फूलों के असंख्य प्रजातियाँ देखने को मिलती है। इस गार्डन में पानी के सुंदर फव्वारे भी है जो इसकी सुंदरता को ओर बढ़ातें हैं। यंहा एक कृत्रिम झील बनाकर बोटिंग की व्यवस्था की गयी है। बच्चों के खेलने के लिए बहुत प्रकार के झूले और गेमिंग ज़ोन भी है। बच्चों के लिए यह स्थान बहुत ही अच्छा रहेगा।

गन हिल (Gun Hill)
आप मसूरी में हवा में लटकते हुये केबल कार का मज़ा भी ले सकते हैं। मसूरी की दूसरी सबसे ऊँची चोटी पर स्थित गन हिल पर जाने के लिए केबल कार से जाना पड़ता है। पुराने समय में लोगों को समय की जानकारी देने के लिए इस स्थान से तोप के गोले फायर किये जाते थे इसलिए इसका नाम गन हिल है। यंहा आपको एकदम शुद्ध और ताज़ी हवा का एहसास मिलेगा। ऊंचाई पर होने के कारण यहाँ हवा बहुत ही ठंडी महसूस होती है। यहाँ से हिमालय के बर्फ से भरे पहाड़ों का विहंगम नज़ारा देखने को मिलता है। यहाँ आप लोग मैगी खा सकते हैं और गेमिंग जोन में बच्चों के साथ गेम भी खेल सकते हैं।

मसूरी में आप केम्पटी फॉल्स में नहाना, गन हिल्स पर मैगी और मोमोज़ खाना, और ढेर सारी फोटोग्राफी करना ना भूलें।

मसूरी पहुँचने के लिए जॉलीग्रांट सबसे निकटतम एयरपोर्ट देहरादून से 36 किलोमीटर दूर है और निकटम रेलवे स्टेशन भी देहरादून ही है जहाँ देश के सभी बड़े शहरों से ट्रैनें आती हैं। चंडीगढ़, दिल्ली, देहरादून इत्यादि स्थानों से मसूरी आप सड़क मार्ग से आसानी से पहुँच सकते हैं।

मसूरी जाने सबसे अच्छा समय: वैसे तो पूरे साल मसूरी में पर्यटक आते रहते हैं लेकिन गर्मियों में मार्च से जून तक मसूरी जाने का सबसे अच्छा समय है। सर्दियों में दिसंबर और जनवरी में बर्फबारी का लुफ्त लेने भी आप मसूरी जा सकते हैं। मेरे सुझाव से आपको सर्दियों में मसूरी जाना चाहिए। और मसूरी में आप 2 से 3 दिन रुक सकते हैं।

Previous articleHappy Daughters Day 2021: समाज और परिवार की शान हैं बेटियां
Next articleबॉलीवुड सेलिब्रिटी स्ट्रीट स्टाइल ट्रेंड्स से हर लड़की कर सकती है रॉक
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.