Home Travel कोच्चि मरीन ड्राइव

कोच्चि मरीन ड्राइव

Hemlata Gautam
Hemlata Gautam
मरीन ड्राइव, कोच्चि की सबसे पॉपुलर घूमने की जगह है। संडे के दिन यहाँ आपको काफी लोग घूमते – फिरते मिलेंगे। बैकवाटर और कोच्ची हारबर का बहुत ही मनभावन दृश्ये आपको यहाँ देकने को मिलेगा। शाम को एक बेंच पर बैठ, सूरज को अस्त होते हुए देखना एक अलग ही तरह का अनुभव है।
अगर आप यहाँ आएं तो बोटिंग का मज़ा लेना न भूलें। यहाँ आपको बहुत सारी बोट जट्टी भी मिलेंगी। जिन पर सवार होकर आप यहाँ की खूबसूरती का लुफ्त उठा सकते हैं। मरीन ड्राइव पर गाड़ियां लाना सख्त मना है। मरीन ड्राइव की लेन से जुड़े किसी भी मॉल की पार्किंग में आप अपना व्हीकल पार्क कर सकते हैं। यहाँ एक खूबसूरत ब्रिज भी है जो सेल्फी लेने वालो से भरा रहता है। कहते हैं यहाँ बॉलीवुड की एक बहुत ही पॉपुलर फिल्म “सिर्फ तुम” की भी शूटिंग हुई थी। वैसे आपको बता दूँ आधे से ज़्यादा हिंदी फिल्म्स लवर्स इस लिए भी इस जगह को देखने आते हैं। जिनमें से एक मैं भी हूँ।
सबसे पास रेलवे स्टेशन : एर्नाकुलम, 3 km
सबसे पास एयरपोर्ट : कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 29 km
बोट का किराया – 100/ एक व्यक्ति
Previous articleबच्चों को खाना खिलाने के अचूक तरीके
Next articleगर्मियों में चलने वाली लू से बचाएंगे ये घरेलू टिप्स
Editor-in-Chief and Founder of CityWomenMagazine.in