Home Travel IRCTC 31 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए शुरू करेगा उत्तर दर्शन यात्रा

IRCTC 31 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए शुरू करेगा उत्तर दर्शन यात्रा

Photo: ©Azhar Khan

इस फेस्टिवल सीजन में आप अपने लिए या किसी परिजन को एक सस्ती धार्मिक यात्रा देना चाहते हैं, या दीवाली के अवसर पर भाईदूज के मोके पर अपने घरवालों के लिए अच्छे से टूर को ढूंढ रहे हैं। तो IRCTC का 31 अक्टूबर से शुरू होने वाला उत्तर दर्शन यात्रा पैकेज आपके लिए सबसे सही है। भारतीय रेलवे के पैकेज में यात्रा राजकोट से शुरू होकर अमृतसर, हरिद्वार, मथुरा, ऋषिकेश, वैष्णो देवी और उज्जैन सभी स्थानों को कवर करेगी।

IRCTC ने 31 अक्टूबर से 8 नवंबर तक ट्रेन यात्रियों के लिए एक विशेष उत्तर दर्शन यात्रा पैकेज की घोषणा की है। विशेष 8 रातों/ 9 दिनों का पैकेज राजकोट से शुरू होगा। IRCTC ने बताया कि यात्री राजकोट जंक्शन, सुरेंद्र नगर, वीरमगाम, मेहसाणा, कलोल, साबरमती, आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम और नागदा में से किसी भी स्टेशन से ट्रेन में सवार हो सकते हैं।

IRCTC की उत्तर दर्शन यात्रा पैकेज का ट्रेन किराया ओर डिटेल्स इस प्रकार से हैं।

IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार स्लीपर क्लास के लिए प्रति व्यक्ति ₹8505 और 3AC के लिए ₹14,175 प्रति व्यक्ति किराया होगा। हालांकि 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बुकिंग फ्री है। 5 वर्ष से अधिक उम्र के छोटे बच्चों किराया वयस्क व्यक्ति के अनुसार ही लिया जाएगा।

आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी के उत्तर दर्शन यात्रा पैकेज में आपको क्या शामिल है?

उत्तर दर्शन यात्रा पैकेज में ट्रैन का एसएल/3एसी टियर ट्रेन से यात्रा के साथ शेयरिंग बेसिस पर रात में रुकने के लिए धर्मशाला या किसी हॉल में का स्टे ऑप्शन है। इसमें सुबह का फ्रेश अप, सुबह की चाय/कॉफी, नाश्ता, दोपहर का भोजन, हर रोज यात्रा में रात का खाना शामिल है। ट्रैन जर्नी के बाद स्टेशन से धार्मिक स्थल तक जाने के लिए नॉन एसी रोड ट्रांसफर सुविधा मिलेगी। साथ ही ट्रैन में टूर एस्कॉर्ट और सुरक्षा के साथ यात्रा बीमा भी शामिल है।

इस पैकेज में आपके किसी व्यक्तिगत रूप के खर्च जैसे कपड़े धोने, दवाएं, स्मारकों के लिए प्रवेश शुल्क, टूर गाइड की सेवा आदि शामिल नहीं होगा।

आईआरसीटीसी ने कहा कि यात्रियों को तकिए, चादर, कपड़े सुखाने के लिए नायलॉन की रस्सी, मग के साथ एक बाल्टी, टॉर्च लाइट, छाता, दवाएं, प्लेट, आदि लाने की जरूरत है। इसके अतिरिक्त, यात्रियों को क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए पहचान के प्रमाण भी साथ रखना होगा।

Previous articleव्हाइट हाउस की स्टाफ सचिव बनीं नीरा टंडन
Next articleActress Gurleen Chopra on Becoming a Certified Nutritionist
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.