
कर्नाटक राज्य का एक छोटा शहर हम्पी, जिसके बारे में सोच कर आज भी ऐसे किसी शहर का क्या हाल हमारे दिमाग में आता है। जहां चारों ओर खंडहर ही खंडहर हैं, और दूर-दूर तक केलों के पेड़ों के बाग़ फैले हैं। लेकिन जब आप एक बार इस वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर जाएंगे, तो यहां की खूबसूरती देखकर आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। आइए जानते हैं हम्पी के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जहां घूमने के लिए दुनिया भर से टूरिस्ट आते रहते हैं।
View this post on Instagram
विजाया विठ्ठला मंदिर: दक्षिण भारत की ऐतिहासिक मंदिरों में से एक और बड़े ही इत्मीनान से तराशे गए मंदिर के खंभे, आपको भी अचरज में डाल देंगे। हम्पी के रथ का चित्र नेट का चित्र आप भारतीय रिजर्व बैंक के पचास रूपये के नोट पर भी देख सकते हैं।
View this post on Instagram
विरूपाक्ष मंदिर: ऐसे ही फेमस टेंपल्स में से एक है, विरूपाक्ष टेंपल जो तुंगभद्र नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है। यहां अंदर प्रवेश करते ही आपको नंदी की तीन मुख वाली मूर्ति देखने को मिलेगी। इस मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ फरवरी में देखने को मिलती है। क्यूंकि इस मंदिर का वार्षिक त्यौहार मनाया जाता है। अगर आप विरूपाक्ष टेंपल जाते हैं, तो लक्ष्मी से मिलकर उनका आशीर्वाद जरूर ले लीजिएगा। अगर फरवरी महीने के दौरान आप भी यह मंदिर घूम चुके हैं, तो अपने एक्सपीरियंस दूसरों के साथ शेयर करें।
View this post on Instagram
हनुमान मंदिर: इस कड़ी में आगे जानते हैं, ऐसे ही एक और मंदिर के बारे में जिसका अपना धार्मिक महत्व तो है ही, साथ ही साथ आप एक सुंदर दृश्य भी आप यहां से देख पाएंगे। मैं बात करा रहा हूँ, यन्त्र धारक हनुमान टेंपल की। यंहा आकर इस जगह के खूबसूरत नजारों को अपने कैमरे में कैद करना ना भूले।
माल्यावन्ता हिल: हनुमान मंदिर की तरह ही एक और जगह है, जहां से आप एक मनोरम नजारा देख पाएंगे। माल्यावन्ता हिल सनसेट देखने के लिहाज से काफी अच्छा स्पॉट माना जाता है। यहां आकर आप भी ढलते सूरज और खूबसूरत नज़ारों तस्वीरें खींच कर अपने साथ ले जा सकते हैं।
View this post on Instagram
हेमकूट हिल टेंपल: जिसकी वास्तुकला विजयनगर साम्राज्य के दौरान की गई वास्तुकला से बिल्कुल डिफरेंट है। यहां मंदिरों की समूहों के तीन चेंबर हैं, जो मिलकर एक पिरामिड के आकार की छत का निर्माण करते हैं। सनसेट और सनराइज देखने के लिए यह जगह भी परफेक्ट मानी जाती है।
हंपी में बहुत सारे ब्यूटीफुल कार्विंग्स वाले मंदिर हैं। अगर आप हम्पी का सबसे बड़ा शिवलिंग देखने चाहते हैं तो बदवालिंग टेंपल जाएँ।
तुंगभद्रा रिवर: अपनी ट्रिप को फिल्मो की तरह यादगार बनाने के लिए तुंगभद्रा नदी में कोरेकल राइड को एंजॉय जरूर करें। दरअसल कोरेकल यहां की लोकल बोट्स हैं, जो बिल्कुल हैंड मेड बास्केट जैसी दिखती हैं।
View this post on Instagram
मंदिरों को देख कर और कोरेकल राइड एंजॉय करने के बाद की थकान को दूर करने के लिए हिप्पी आईलैंड जरूर जाएँ। मशहूर कैफे और दुनिया भर के बैग पैकरस से मिलने साथ ही यहां की म्यूजिकल इवनिंगस इंजॉय करने के लिए यंहा काफी कुछ है।

ट्रिप के अंत में हम्पी के फेमस आर्कलॉजिकल म्यूजियम में जा सकते हैं। इस म्यूजियम को मुख्यरूप से चार भागों में बांटा गया है। म्यूजियम का मजा लेने के बाद हम्पी से से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दारोजी स्लॉथ बियर सेंचुरी जो विशेष रूप से भारतीय स्लॉथ भालू के संरक्षण के लिए बनाई गयी है, इसे भी आप विजिट कर सकते हैं।
और हाँ, यंहा हम्पी में शाकाहारी खाने की बहुत सारी वेराइटी अवलेबल हैं इन्हें जरूर ट्राई करें आपका मन और पेट दोनों भर जाएंगे।
View this post on Instagram










