
इस कोविड महामारी में हमारे ट्रेवल करने वाले शौक को बुरी तरह प्रभावित किया है। हवाई यात्रा से पहले प्रतीक्षा लाउंज में रुकना, बोर्डिंग पास के लिए प्रतीक्षा करना। महामारी के आने के बाद इन प्रतीक्षा लाउंज की जगह क्वारंटाइन स्थान ने ले ली है हालाँकि कुछ जगहों पर क्वारंटाइन स्थान को ख़त्म कर दिया गया है। लोग सार्वजनिक परिवहन में बिना मास्क सांस लेने के लिए उपयुक्त विकल्प की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। महामारी आने के बाद ज़्यादातर लोगों ने हवाई यात्रा छोड़, सड़क यात्रा की। महामारी के दौर में यह सबसे अच्छा तरीका भी है, जिससे हम भीड़ से बच सकें। लेकिन आपकी सड़क यात्रा के साथ अब एक और विकल्प जुड़ गया है।
अपनी यात्रा को वास्तव में एक शानदार अनुभव में बदलने के लिए, नदियों का उपयोग करने पर आपका क्या विचार है?
हम यहाँ बात कर रहे हैं रिवर क्रूज़ की शानदार यात्रा की। IRCTC ने गंगा नदी पर अंतरा लक्ज़री रिवर क्रूज़ पर यात्रा करने के लिए एक विशेष टूर पैकेज पेश किया है। जहाँ आप एकांत में अकेले या अपने परिवार, दोस्तों के साथ गंगा नदी और बंगाल के ग्रामीण इलाकों के दर्शन कर पाएंगे। पश्चिम बंगाल के खिदिरपुर में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट में इंडेंट्योर मेमोरियल जेट्टी पर डॉक किया गया अंतरा गंगा वोयाजर जहाज किसी लक्जरी क्रूज़ टूर से कम नहीं है।
अंतरा रिवर क्रूज़ को यह सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि आप हमारे देश की नदियों पर सबसे रोमांचकारी यात्रा कर सकें। आरामदायक सुइट आवास से लेकर हाई लिमिट की सुविधाओं से लैस क्रूज़ के हर कोने को हाई लक्ज़री के हिसाब से ट्रेवल के दौरान आपकी ज़रूरत की हर चीज़ से सुसज्जित किया गया है। इसके बोर्ड पर आएं और एक यादगार यात्रा का अनुभव करें।
अंतरा लक्ज़री क्रूज़ को सितंबर में लॉन्च किया गया और इसे देश भर के लक्ज़री की चाह रखने वाले लोगों ने खूब सराहा है। नदियों पर क्रूज़ के इस टूर में आप बंगाल के अछूते स्थानों की खोज के साथ एक वन्यजीव टूर भी पा सकते हैं।
View this post on Instagram
भारत के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक कोलकाता जो अपने वैभव, समृद्ध कलाओं, जीवंत संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। हाल ही में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने फिर से अंतरा रिवर सूत्रा क्रूज पैकेज को 2 रातों और 3 दिनों के लिए पेश किया है। जिसमें आप ‘सिटी ऑफ जॉय’ कोलकाता और पश्चिम बंगाल की अनदेखी जगहों को खोज सकते हैं।
IRCTC का यह अंतरा क्रूज़ पैकेज पश्चिम बंगाल में कोलकाता, फुलिया, बांसबेरिया, चंद्रनगर जैसी जगहों को कवर करेगा। इसे आप आने वाले फेस्टिवल सीजन से 05 नवंबर, 2021 से बुक कर सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल्स के अनुसार क्रूज़ पैकेज में सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 55,125 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी की कीमत 31,500 रुपये और 5 से 12 साल के बच्चों को 15,750 रुपये खर्च करने होंगे। क्रूज पैकेज में आपके रुकने के साथ खाना, पूरे क्रूज में लोकल भारतीय ब्रांड का मिनरल वाटर, ऑनबोर्ड इंग्लिश स्पीकिंग गाइड, सभी प्रकार की एंर्टी फी और स्टिल कैमरा फी 5% जीएसटी के साथ शामिल है।
हालांकि इस क्रूज पैकेज की लागत में जेट्टी शुल्क शामिल नहीं होगा जैसा कि IRCTC की वेबसाइट में अलग से इसका उल्लेख किया गया है। अंतरा लक्ज़री रिवर क्रूज़ के लिए आने वाले अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ट्रैवलर को कोलकाता में रुकने के लिए अलग से खर्च करना होगा।
महामारी के इस दौर में गंगा नदी पर तैरते हुये क्रूज़ में अत्याधुनिक सुविधा के साथ शांति और सुकून के साथ शादियों, वर्षगाँठ और जन्मदिन मनाने के लिए कोई भी अपने परिवार और दोस्तों के लिए पूरे जहाज को भी बुक करने का विकल्प चुन सकता है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram










