Home Travel भारत की इन 7 जगहों पर ले सकते हैं बर्फबारी का मजा

भारत की इन 7 जगहों पर ले सकते हैं बर्फबारी का मजा

Photo: ©Azhar Khan

सर्दी आते ही पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो जाती है। जिन्हें बर्फबारी का शौक होता है वो भी बैग पैक करके घूमने के लिए तैयार हो जाते हैं। हर किसी के मन में स्नोफॉल को लेकर काफी रोमांच होता है। ऐसे में अगर आप कोई ऐसी जगह जाने का प्लान बना रहे है जहां पर आप बर्फबारी का लुत्फ उठा पाएं तो भारत की इन 5 फेमस जगहों की ओर रुख करें। यहां जमकर बर्फबारी हो रही है और आपको जमकर आनन्द आएगा। तो देर किस बात की, आज ही टिकट बुक करें और निकल पड़े एक रोमांचक सफर में जहां बर्फ होगी और आप होंगे प्रकृति के नजारों के बीच।

1. खज्जियार, हिमाचल प्रदेश : डलहौजी से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर खज्जियार स्थित है। इसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आप फरवरी तक घूम सकते है। यह सबसे बेस्ट मौसम घूमने के लिए माना जाता है। इसके साथ ही यहां की शानदार बर्फबारी आपका मन मोह लेगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Azhar Khan 🇮🇳 (@theazharkhan)

2. रोहतांग पास में स्नोफॉल : मनाली हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत राज्य में स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। विशाल हिमालय की चोटियों और भव्य घाटियों से घिरा, मनाली को अक्सर पर्यटक रोहतांग दर्रे के साथ देखते हैं। मनाली और रोहतांग दर्रा एक साथ मिलकर भारत के सबसे अच्छे बर्फीले स्थानों में से एक हैं। अगर आप मनाली जा रहे हैं, तो सोलंग घाटी जरूर जाएं और एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे स्कीइंग, पर्वतारोहण और ट्रैकिंग जरूर करें। यह आमतौर पर जनवरी से अप्रैल तक बंद रहता है, इसलिए उन महीनों में यहां जाने से बचें। मनाली के लिए अक्टूबर – मार्च का महीना बर्फबारी देखने के लिए बेस्ट है। अक्टूबर से दिसंबर के बीच रोहतांग घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

3. लद्दाख, हिमाचल प्रदेश : भारत में बर्फबारी का मजा उठाने वाली जगहों में शामिल लद्दाख एक खूबसूरत जगह है, जो 12 महीने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। आपको बता दें, सर्दी के मौसम में अक्टूबर से मार्च के बीच में लद्दाख में बर्फ की खूबसूरत सफेद परत देखने को मिलती हैं। लद्दाख हिल स्टेशन की यात्रा एडवेंचर के शौक़ीन लोगों के लिए परफेक्ट साबित होती है। इसके अलावा आप यहां बर्फ से जुड़ी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hemlata Gautam ⏺ (@imhemlatagautam)

4. गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर : जम्मू कश्मीर को जन्नत माना जाता है। ऐसे में अगर आको सर्दियों में यहां जाने को मिल जाए तो समझों सोने पे सुहागा है। गुलमर्ग में कई फिल्मों की शूटिंग भी होती रहती हैं। यह देशी औऱ विदेशी लोगों के लिए बेस्ट पर्यटक स्थल है। सैलानियों को यहां की बर्फ से ढंकी वादियां काफी आकर्षित करती हैं। आप यहां पर स्नोफॉल का मजा दिसंबर से मार्च तक ले सकते हैं।

5. सोनमर्ग, कश्मीर : अगर आप बर्फबारी के साथ ऐसी जगह जाना चाहते हैं कि ठंड की वजह से झील तक जम जाए तो आप कश्मीर से सोनमर्ग की ओर रुख कर सकते हैं। ये दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक मानी जाती हैं। यहां पर स्नोफॉल के साथ आप स्नोबोर्डिंग का भी मजा ले सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Santanu Bhattacharya (@santattech)

6. पटनीटॉप, जम्मू-कश्मीर : अगर बात बर्फबारी की हो रही हो और पटनीटॉप की बात न की जाए तो फिर कुछ भी सच नहीं है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित पटनीटॉप की बर्फबारी सबसे बेस्ट मानी जाती हैं। यहां आपको चारो ओर बर्फ देखकर ऐसा लगेगा जैसे स्वर्ग में आ गए है। य़हां पर आप प्रकृति के साथ-साथ बर्फबारी और स्नोबोर्डिंग का मजा ले सकते हैं।

7. तवांग, अरुणाचल प्रदेश : अरुणाचल प्रदेश के सबसे पश्चिम में तवांग जिला स्थित है। यह जगह चारों ओर बर्फ की वादियों से छकी हुई हैं। इस जिले की सीमा उत्तर में तिब्बत, दक्षिण-पूर्व में भूटान और पूर्व में पश्चिम कमेंग के सेला पर्वत श्रृंखला से लगती है। सर्दियों में तवांग घूमने में काफी मजा आता है। यह सबसे बेस्ट हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hemant Badola (@aawaara__hoon)

Previous articleCelina Jaitly wins her first Film Fare Middle East awards in Dubai
Next articleअपने बच्चे की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने के सबसे अच्छे तरीके
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.