
इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसके मन में एक बार विदेश जाने की इच्छा न हो। अपनी जिंदगी में हर एक आम इंसान का सपना होता है, कि वो कभी ना कभी विदेश की यात्रा जरूर करे। लेकिन कभी पैसों की कमी के चलते तो कभी परिवार की जिम्मेदारी के कारण या कुछ लोग तो समय की कमी की वजह से भी विदेश नहीं जा पाते हैं। आज ये ट्रेवल पोस्ट उन सब लोगों के लिए है, जो पैसों की कमी, समय या फिर किसी और वजह से विदेश की सैर नहीं कर पाते हैं। आज आप अपने ही देश में मौजूद कुछ ऐसी जगहों में जा सकते हैं। और आपको इन सारी जगहों के लिए सिर्फ एक ही शहर का सफर करना है, जो है देश की राजधानी दिल्ली। अगर आप दिल्ली में ही रहते हैं तो आपको सिर्फ अपना समय निकलना है। और बाकि देश के लोगों को दिल्ली तक आना होगा, बहुत ही कम समय में और कम पैसों में कुछ समय के लिए विदेश जाने का एहसास लेने के लिए।
जी हां दिल्ली में कुछ जगह ऐसी हैं, जंहा अगर आप जाते हो तो एक पल के लिए तो भूल जाओगे कि आप दिल्ली में हैं या किसी और देश में। तो चलिए जानते है दिल्ली की विदेशी जगहों के बारे में जो देखने में हू-ब-हू विदेशों जैसी हैं।
कनॉट प्लेस
सबसे पहले बात करते हैं, सबसे फेमस और दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस की। इसके बारे में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसने यह नाम न सुना हो। ये सेंट्रल दिल्ली में सबसे प्रसिद्ध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में से एक है, जिसमें कुछ सबसे बड़े ब्रांडों के स्टोर हैं। स्ट्रीट शॉपिंग के लिए भी यह दिल्ली की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इसमें कैफे, पब और रेस्तरां की एक लंबी लिस्ट शामिल है। सेंट्रल प्लाजा का डिज़ाइन कॉलोनी डेड जॉर्जियाई शैली में की गई है और इस जगह का नाम कनॉट के प्रथम ड्यूक प्रिंस आर्थर के नाम पर रखा गया है।
View this post on Instagram
लोटस टेम्पल
अगर आप सिडनी के ओपेरा हाउस घूमने की ख्वाइश रखते हैं, तो भारत में इससे बिलकुल मिलता जुलता देखने के लिए दिल्ली के लोटस टेम्पल (कमल मंदिर) में जाना चाहिए। कमल के फूल जैसा मंदिर शहर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। मंदिर आधे खिले कमल की आकृति में संगमरमर की 27 पंखुड़ियों से बनाया गया है, जो कि 3 चक्रों में बंटे हैं। मंदिर चारों ओर से 9 दरवाजों से घिरा हुआ है और बीचोंबीच एक बहुत बड़ा हॉल मौजूद है। जिसकी ऊंचाई 40 मीटर है और इस हॉल में शांति प्राथना के लिए करीब 2500 लोग एक साथ बैठ सकते हैं।
View this post on Instagram
वेस्ट टू वंडर थीम पार्क
ये जगह आपको एक ही स्थान पर देश और विदेश के कई अंतरराष्ट्रीय स्थलों की सैर करा देगी। इस जगह के बारे में अनोखा पहलू यह है कि इसमें दुनिया के सात लोकप्रिय अजूबों के स्ट्रक्चर हैं, जिनको घर से निकलने वाले कचरे और औद्योगिक वेस्ट (waste) मटेरियल से बनाया गया हैं। वेस्ट टू वंडर में आप मिस्र के महान गीजा पिरामिड, रोम का द कोलोसियम, ब्राजील का रियो डी जनेरियो, न्यूयॉर्क स्थित द स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, इटली के पीसा और पेरिस के एफिल टावर, आगरा का ताजमहल इन सबकी यात्रा कर सकते हैं।
View this post on Instagram
दि ग्रैंड वेनिस मॉल
जगह का नाम सुनकर ही विदेश वाली फीलिंग आती है न? इटालियन थीम वाला ये मॉल बेहद शानदार संरचना के साथ खड़ा है और ये मॉल भारत के कई खूबसूरत मॉलस में से एक है। कई बार आपने फिल्मों या फोटोस में वेनिस शहर का नजारा तो देखा ही होगा, और यंहा जाने का मन भी करता होगा। लेकिन इतना दूर जाना ही क्यों जब आपको सब कुछ एक मॉल में ही मिल जाए। ग्रेटर नोएडा में मौजूद द ग्रैंड वेनिस मॉल में वेनिस शहर की मशहूर गोंडोला राइड का मजा ले सकते हैं। वेनिस की तरह ही यहां अवंत-गार्डे यूरोपीय शैली में बने स्टोर और रेस्टोरेंट हैं, जो लोगों को रोककर अच्छे से निहारने पर मजबूर कर देते हैं। यह स्थान पर आपको मकाओ के विनीशियन वाले इंटीरियर हिस्सों की झलक दिखायेगा। ग्रैंड वेनिस मॉल ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा मॉल है।
View this post on Instagram
किंगडम ऑफ ड्रीम्स और कल्चर गली
गुड़गांव में मौजूद किंगडम ऑफ ड्रीम्स (केओडी) असल में एक ड्रीम जैसा डेस्टिनेशन ही है। भारत का पहला लाइव मनोरंजन, थिएटर और वेकेशन स्पॉट के रूप में इस जगह ने 2010 में भारत में अपनी पहचान बनाई। अब आप किंगडम ऑफ ड्रीम्स जा ही रहे हैं, तो साथ में यहां की कल्चर गली भी जरूर घूम लें। यहां अलग-अलग थीम पर आधारित रेस्टोरेंट मौजूद हैं, जहां अपने दोस्तों या पार्टनर या फैमिली के साथ जा सकते हैं। यह जगह आपको बिल्कुल विदेश में होने का अनुभव देगी। जंहा आप घूमते हए कई सारे वयंजनो का मजा ले सकते हैं।
View this post on Instagram
चम्पा गली
विदेशों में जब हम घूमते हैं, तो वहां की सड़कें और शाम के समय लाइट्स से चमचमाते रेस्टोरेंट और कैफे दिल खुश कर देते हैं। ये सब कुछ वहां बेहद ही आकर्षक लगता है, लेकिन दिल्ली में भी एक ऐसी गली है जो आपको बिल्कुल विदेशी नजारा दिखाती है। दिल्ली के साकेत में स्थित चम्पा गली लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। खासकर कपल्स और दोस्तों के ग्रुप के बीच में। यहां से आप शानदार कैफे में चाय या कॉफी की चुस्की लेते हुए हैंडीक्राफ्ट स्टोर्स से बहुत कुछ खरीद सकते हैं। सबसे खास बात है यहां की संकरी सड़कें, जहां खड़े होकर फोटोग्राफी करने में लोगों को बेहद मजा आता है। साथ ही शाम के समय का नजारा लाइटिंग से और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। आप जरा जाकर अपनी आँखों से देखिये आपको खुद-ब-खुद यकीन हो जाएगा।
View this post on Instagram










