Tag: Tunnel

  • ‘ज़ोम्सा’ लाहौल घाटी का 80 साल पुराना मडहाउस

    ‘ज़ोम्सा’ लाहौल घाटी का 80 साल पुराना मडहाउस

    हिमाचल के लाहौल और स्पीति में मंत्रमुग्ध करने वाली केलांग घाटी के सुदूर में एक 80 साल पुराना विचित्र मिट्टी का घर है। समुद्र तल से लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह ज़ोम्सा नाम का हेरिटेज होम आपको पहाड़ी घाटी के इतिहास और संस्कृति की एक झलक देगा।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by ZOMSÀ (@zomsa_culturehub_stays)

    ज़ोम्सा के आरामदायक कमरे स्थानीय रूप से प्राप्त सामग्री से सजाए गए हैं और ये पत्थर-ठंड के मौसम में मेहमानों को आराम से रखते हैं। इस मडहाउस को ‘लाहोल’ (लाहौल का जीवन और विरासत) नामक एक गैर सरकारी संगठन द्वारा एक होमस्टे में पुनर्निर्मित किया गया है, जिसका उद्देश्य घाटी की विरासत को संरक्षित करना है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by ZOMSÀ (@zomsa_culturehub_stays)

    यह 80 साल पुराना जोमसा मडहाउस हिमाचल प्रदेश के ऊपरी हिमालय के केलांग में पुराने बस स्टैंड के नजदीक स्थित है। मडहाउस आसपास गर्मियों के दौरान हरी-भरी घाटियों जैसा नजारा होता है। सर्दियों के दौरान इसका परिवेश सफेद वंडरलैंड में बदल जाता है। ये पारंपरिक मिट्टी के घर, मिट्टी और एडोब ईंट तकनीक से बने हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल भी हैं। पर्यावरण के अनुकूल कमरे ठंड के समय बाहर की कठोर जलवायु से प्राकृतिक इन्सुलेशन प्रदान करते हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by ZOMSÀ (@zomsa_culturehub_stays)

    रिसर्च के अनुसार इन मिट्टी के घरों के में रहने कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं और ये घुटने के दर्द वाले लोगों के लिए आदर्श होते हैं। लेकिन समय के साथ हो रहे व्यावसायीकरण के कारण इन ऊंची घाटियों में मिट्टी के ढांचे धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं। ‘ज़ोम्सा’ सदियों पुराने खजाने को बचाये रखने के लिए लाहोल एनजीओ के प्रयासों में से एक है

    ज़ोम्सा न केवल ठहरने की पेशकश करता है, बल्कि इसमें एक सांस्कृतिक संग्रहालय भी है। इतना ही नहीं यहां स्थानीय परंपराओं पर विभिन्न वर्कशॉप्स आयोजित की जाती हैं जिनमें पर्यटक भाग ले सकते हैं। इस जगह में एक कैफे भी है, जिसका नाम ‘ज़ोम्सा कैफे’ है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by ZOMSÀ (@zomsa_culturehub_stays)

    ज़ोम्सा कैफे में आपको पारंपरिक रूप से तैयार स्थानीय लाहौली भोजन मिलता है। खाना पकाने के लिए उपयोग की जाने वाली सब्जियां, जैसे मटर, आलू और बहुत कुछ, लाहौल के ऑर्गनिक खेतों से लेकर पकाई जाती हैं, और वे स्वाद और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by ZOMSÀ (@zomsa_culturehub_stays)

    जोमसा मडहाउस मनाली से करीब 40 किलोमीटर दूर है। अटल सुरंग मनाली से केलांग आप साल के किसी भी समय वाहनों से जा सकते हैं। ज़ोम्सा में अपने लिए एक कमरा बुक करने के लिए इसके इंस्टाग्राम हैंडल पर जाएँ।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by ZOMSÀ (@zomsa_culturehub_stays)