Tag: Kochi

  • मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया अहमद छह दिवसीय भारत के दौरे पर

    मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया अहमद छह दिवसीय भारत के दौरे पर

    मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी मंगलवार से छह दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा पर कोच्चि और कन्नूर जाएँगी।

    दक्षिणी नौसेना कमान के मुख्य स्टाफ प्रशिक्षण अधिकारी रियर एडमिरल टीवीएन प्रसन्ना ने कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मारिया अहमद दीदी का स्वागत किया। मारिया अहमद दीदी कन्नूर के एझिमाला में भारतीय नौसेना अकादमी में अधिकारी कैडेटों की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि हैं।

    मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया अहमद 27 नवंबर को भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, कन्नूर में अधिकारी कैडेटों की पासिंग-आउट परेड की मुख्य अतिथि हैं। उस दिन आईएनए से कुल 233 अधिकारी (अंतरराष्ट्रीय केडेट सहित) पास आउट होंगे।

    दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अनिल के. चावला ने आज 24 नवंबर को मालदीव के रक्षा मंत्री से मुलाकात की। मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी का प्रतिनिधिमंडल 28 नवंबर को मालदीव वापस लौटेगा।