Tag: food

  • अगर आपका बच्चा फ्रूट्स नहीं खाता तो ट्राई करें ये तरीके

    Hemlata Gautam
    Hemlata Gautam
    बच्चों को कुछ भी हेल्थी खिलाना सच में आसान काम नहीं है। हर माँ की तरह आप भी यही सोचती होंगी की चाहे थोड़ा ही सही पर पुरे दिन में कुछ तो हेल्थी खा ले आपका बच्चा।
    आपने भी ध्यान दिया ही होगा की आपका बच्चा कभी भी बहार के खाने को ना नहीं कहता होगा। कभी सोचा है क्यों ?
    चलिए में आपको बताती हूँ। बच्चों को कलरफुल और क्रिएटिव चीज़े बहुत अच्छी लगती हैं। बहार बच्चों के लिए खाने – पीने का सामन बनाने वाले हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं की वहां बनने वाली हर खाने पीने की चीज़े दिखने में सुन्दर और प्रसेन्टेशन में क्रिएटिव और अट्रेक्टिव होनी चाहिए। और अगर बात बच्चों की हो तो वो उसे कलरफुल तरीके से बच्चे के सामने पेश करते हैं। जिसकी वजह से बच्चे खुश होकर वो सब चीज़े आसानी से खा लेते हैं।
    मैं जानती हूँ पुरे दिन की दौड़ भाग के बाद आप शेफ नहीं बन सकती हैं पर कुछ आसान तरीकों से भी आप अपने हाथ से बने खाने को लजाब बना सकती हैं अपने बच्चों के लिए। आज मैं आपके साथ शेयर कर रही हूँ इस कुछ अमेज़िंग फ्रूट सैलेड आईडिया। अगर आपका बच्चा फ्रूट्स नहीं खाता तो ट्राई करें ये तरीके –

     

    Idea for food decoration for kids - PC Google
    Idea for food decoration for kids – PC Google

     

  • कैंसर, ब्लड प्रेशर और दिमाग के लिए फायदेमंद है बैंगन

    अन्य हरी सब्जियों की तरह ही बैगन भी हमारी सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है और हफ्ते में कम से कम एक से दो बार इसका सेवन जरूर किया जाना चाहिए। बैंगन, हृदय, पेट, आँतों और मस्तिष्क सभी एक लिए अच्छा होता है। बैगन की सबसे अच्छी बात यह होती है कि इसमें फाइबर होता है और फाइबर पेट और आँतों की सफाई के लिए बहुत ज़रुरी होता है। फाइबर के अलावा, बैगन में, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन बी-6, पोटेशियम, आयरन, विटामिन सी और मैग्नीशियम जैसे विटामिन्स और मिनरल होते हैं। बैंगन का सेवन न सिर्फ हमारे शरीर में इन सभी विटामिन्स की आपूर्ति करता है, बल्कि अनेकों बीमारियों से बचने में हमारी मदद भी करता है।
    बैंगन खाने से होते हैं ये फायदे

    कैंसर की रोकथाम- बैंगन में, फ़ाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। जहाँ एक और फ़ाइबर आँतों की सफाई का काम करता है, वहीं दूसरी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुक़सान को कम करते हैं। यानी बैंगन आँतों और शरीर के किसी भी हिस्से में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकता है।

    वजन घटाने में मदद- यदि आप वज़न घटाना चाहते हैं, तो आप बैंगन को अपने आहारों की सूची में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको फाइबर मिलेंगे और बिना ज्यादा कैलोरी लिए आपका पेट भी भर जाएगा।
    हृदय रोगों की रोकथाम- बैंगन में, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ पोटेशियम, विटामिन B-6 और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। यह शरीर और हृदय को मजबूत बनाने के साथ-साथ हमारी धमनियों को भी स्वस्थ बनाए रखते हैं। इससे हृदय रोगों के होने की आशंका कम हो जाती है।
    ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण- बैंगन पोटेशियम जैसे मिनरल का भी अच्छा स्रोत है। यह शरीर में, इलेक्ट्रोलाइट के स्तर को बना कर रखता है। साथ ही शरीर को सोड़ियम से होने वाले नुकसान को भी रोकता है। इससे शरीर का रक्त चाप कम होता है।
    मधुमेह में फ़ायदेमंद- फाइबर एक ऐसा पोषक तत्व है, जो मधुमेह के मरीज़ों के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। क्योंकि यह आहार से मिलने वाले ग्लूकोज के शरीर द्वारा अवशोषण को रोकता है। साथ ही बैंगन में, फाइबर मौजूद होता है।
    मस्तिष्क के लिए फ़ायदेमंद- बैंगन का एक और सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि यह मस्तिष्क और उसकी कार्य-क्षमता बनाये रखने में भी बहुत फ़ायदेमंद है। बैंगन में मौजूद, फाइटोन्यूट्रिएंट्स मस्तिष्क की कोशिकाओं की झिल्ली को होने वाले नुकसान को भी रोकता है। साथ ही याददाश्त भी तेज करता है।
    कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण- बैंगन का नियमित सेवन, कोलेस्ट्रॉल के मरीज़ों के लिए भी फ़ायदेमंद होता है।
    त्वचा के लिए फ़ायदेमंद- जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है। हमारी त्वचा पर फ्री रेडिकल्स से होने वाले दुष्प्रभावों की गति भी तेज होने लगती है। बैंगन फ्री रेडिकल्स को कम करने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स का एक अच्छा स्रोत है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पेट की सफ़ाई भी रखता है और यह दोनों ही चीजें, स्वस्थ और खूबसूरत त्वचा के लिए आवश्यक हैं।

     

  • 2018 बन जाएगा हेल्दी बस इन्हें करें फोलो

    सभी ने 2018 का स्वागत कर लिया है, नए साल में कई तरह के प्रण लिए गए हैं। जो किसी शख्स के पूरे हो जाएंगे तो कोई वक्त के साथ खुद से किए गए वादे को भूल जाएगा। आज हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको फोलो करने से आपका 2018 फिट हो जाएगा।
    रेगुलर एक्सरसाइजः 2018 में अगर आपने भी फिट रहने की कसम खाई है तो रोजाना कम से कम 20 से 25 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। जरूरी नहीं है रोजाना सुबह उठकर ही एक्सरसाइज की जाए, आप बस मन में ठान लीजिए की किसी एक टाइम में रोजाना एक्सरसाइज जरूर करेंगी।
    प्रोपर नींदः- नींद हर इंसान के फिट के लिए जरूरी है। फिट रहने के लिए पहला स्टेप है आप प्रोपर नींद ले। अक्सर नींद की कमी के कारण हार्ट और किडनी की प्रॉब्लम होती है। इसलिए नए साल में प्रोपर नींद लें।
    आयुर्वेदः 2018 में अंग्रेजी मेडिसिन खाने की बजाय आयुर्वेदिक दवाई पर ध्यान दें। यह इम्यून सिस्टम भी बढ़ाता है, डॉक्टर्स का भी मानना है कि आयुर्वेद हेल्दी और फिट रहने में आपकी हेल्प करता है।
    पानी पिएं : नए साल में एक आदत डाल लें कि रोजाना कम से कम आठ गिलास पानी जरूर पीएंगे। पानी से आपकी स्किन, बॉडी दोनों ही हेल्दी रहेगी।
  • रिसर्च-मछली खाने से बढता है बच्चों का IQ लेवल

    एक डैड से ज्यादा, मॉम की जिम्मेदारी बनती है बेबी के लिए। चाहे वो बच्चों की परवरिश हो या फिर खाना हर काम मॉम का ही होता है। बच्चों की इतनी जिम्मेदारी मॉम पर है तो उनके आईक्यू को बढ़ाने का काम भी तो उन्हीं का है।
    अगर आप भी चाहती हैं कि आपसे बच्चे का आईक्यू लेवल बढ़े तो उसे वीक में एक बार फिश यानि की मछली जरूर खिलाएं।
    बच्चों में आईक्यू लेवल बढ़ाने को लेकर पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जो बच्चे वीक में एक बार मछली खाते हैं और सही नींद लेते हैं, उनका आईक्यू औसत की तुलना में चार अंक ज्यादा होता है।
    रिसर्च में ये बात सामने निकलकर आई है कि आईक्यू लेवल का सीधा कनेक्शन ओमेगा-3एस से जुड़ा हुआ है। ओमेगा-3एस कई तरह की मछलियों में पाया जाता है, जिसको खाने से मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है।