योगा के बेनिफिट्स आज कौन नहीं जानता। हर जगह हर बड़े से छोटे प्लेटफार्म पर लोगों को फिट रहने के लिए खूब कैम्प लगाए लगाए जा रहे हैं। पर आज में आपके साथ शेयर करने जा रही हूं कुछ बहुत ही इंटरस्टिंग पार्ट योगा का।
अभी तक आप योग कर रहे थे फिट रहने के लिए पर इसके साथ ही अब योगा करें सुन्दर दिखने के लिए। जी हां सही पढ़ रही हैं आप चेहरे की सुंदरता को बढ़ने के लिए कॉस्मेटिक्स की जगह सहारा ले फेस योग का।
चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए करे ये 4 फेस योग आसन
View this post on Instagram
1. सिंगासन
इस आसन को करने के लिए आप वज्रासन में बैठकर घुटनों को थोड़ा सा खोल लें, अब हाथों की अंगुलियों को शेर के पंजे के समान खोलकर दोनों घुटनों पर रखें। इसके बाद सांस को अन्दर खींचकर जीभ बाहर निकालें और फिर सांस छोड़ते हुए शेर जैसी गजर्ना करें।
View this post on Instagram
2. फिश पोज
फिश पोज सबसे आसान फेस योग पोज है। इसको करने के लिए ऊपर और नीचे के दांतों के बीच गैप में दोनों गालों को अंदर की ओर खींचें। ऐसा करने से आपका फेस फिश की तरह हो जाएगा। एक बार करने के बाद कुछ सेकेंड ऐसे ही रूकें और फिर नॉर्मल हो जाएं। इस पोज को 25 से 30 बार आपको दोहराने से एक्ने, पिंपल्स और डबल चिन्न जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

3. बैलून पोज
चेहरे के फैट को खत्म करने के लिए बैलून पोज बेस्ट माना जाता है। इस पोज के लिए मुंह में हवा भरकर करीब 10 सेकंड तक चेहरे को ऐसे ही रहने दें और सांस को रोक कर रखें। इस प्रक्रिया को 5 से 10 बार दोहराने की कोशिश करें।

4. बुद्धा पोज
बुद्धा पोज करने के लिए सबसे पहले आंखों को बंद करके बैठे और दोनों आई ब्रोज के बीच ध्यान लगाएं। शुरू करने के बाद इसी पोज में 30 से 35 मिनट के लिए रहें। बुद्धा पोज की खास बात ये है कि चेहरे की खूबसूरती को तो बढ़ाता ही साथ ही मेडिटेशन की तरह ही मन को शांति देता है।










