Home Lifestyle वर्किंग वुमन को नहीं होगा STRESS बस लीजिए एक छोटा सा स्टेप

वर्किंग वुमन को नहीं होगा STRESS बस लीजिए एक छोटा सा स्टेप

21 सेंचुरी में 80 परेसेन्ट वुमन वर्किंग हैं। घर और ऑफिस की भागदौड़ के बीच ना तो शरीर को ठीक से आराम मिल पाता है और ना ही खुद को ग्रूम करने का वक्त। अगर आप भी इस प्रॉब्लम का सामना कर रही हैं आपको जरूरत है कुछ टिप्स फोलो करने की जो ना सिर्फ आपकी टेंशन को खत्म करेगा बल्कि आपकी दोस्त भी आपकी खूबसूरती का राज पूछने लगेंगी।
टी शर्ट से सुखाइए बाल : ऑफिस जाने की जल्दी रहती हैं और गीले बालों को ब्लो-ड्राय से सुखाने पर बाल खराब होने का डर रहता है तो, ड्रायर को छोड़कर कॉटन की टी-शर्ट का यूज करिए। टी-शर्ट का यूज करने से आपके बाल तोलिये के मुकाबले जल्दी सूख जाएंगे। इतना ही कॉटन की टी-शर्ट में बालों को लपटने से इसमें से मॉइस्चर नहीं खत्म  होगा।
डियो नहीं बेकिंग सोडा : बॉडी की स्मैल को खत्म करने और खुद को फ्रेश रखने के लिए आपको भी दिन में तीन से चार बार डियोडरन्ट का यूज करना पड़ता है तो इसकी जगह बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कीजिए। सुबह ऑफिस के लिए तैयार होते समय आर्मपिट पर थोड़ा-सा बेकिंग सोडा छिड़क लें, इससे आपको पसीने और बॉडी की स्मैल से छुटकारा मिल जाएगा।
मुहांसों को कहें बॉय-बॉय : लेडीज ऑफिस का काम तो संभाल ही रही हैं साथ ही फिल्ड वर्क में भी किसी से कम नहीं है। फिल्ड वर्क का मतलब है धूम, पसीना जिसकी वजह से चेहरे पर पिंपल, मुहांसे होना एक आम बात है। अगर आपको अपने चेहरे पर हल्का सा भी लाल निशान यानि की पिंपल नजर आता है तो उस पर तुंरत बर्फ रगड़ लीजिए। इससे मुहांसे बढ़ेंगे नहीं, तो जाहिर सी बात है जब मुहांसे बढ़ेंगे नहीं तो आपको टेंशन भी नहीं होगी।
आंखों को दिखाएं फ्रेश : ऑफिस में देर तक सिस्टम पर काम करने और देर रात तक जगने के कारण आंखों के नीचे ब्लैक सर्किल आना आम बात है। अगर आपके पास ब्लैक सर्किल को सही करने का वक्त नहीं है तो आंखों के निचले हिस्से पर वाइट काजल लगाएं। इसके बाद ऊपरी पलकों पर ब्राउन काजल लगाकर नया लुक पाएं।
Previous articleपकी हुई नहीं खाइए कच्ची सब्जी, बॉडी को मिलेगा ज्यादा प्रोटीन
Next articleLIFE के कैलेंडर में ऐड करें ये चीजें