Home Lifestyle सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने और बीमारियों से बचाने...

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने और बीमारियों से बचाने के लिए 6 सुपरफूड

सर्दी का मौसम आते ही लोगों की लाइफस्टाइल एकदम से चेंज हो जाती है। कड़कड़ाती ठंड से शरीर को बचाने के लिए लोग ऊनी कपड़ों को सहारा लेते हैं। इसके बावजूद, जरा सी हवा बदन के सारे रोंगटे खड़े कर देती है। ऐसे में सर्दियों में मिलने वाली कुछ खास चीजें कड़कड़ाती ठंड से हमारा बचाव करती हैं। ये चीजें ना सिर्फ आपके शरीर को गर्म रखेंगी, बल्कि सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व भी देंगी। इन सुपरफूड को खाने से सर्दी में बीमार पड़ने की संभावना भी कम हो जाती है।

1. खजूर- सर्दियों में मिलने वाला खजूर एक लो फैट फूड है जो वजन बढ़ने की समस्या पैदा नहीं होने देता। न्यूट्रिएंट्स का पावर हाउस खजूर जिम जाने वाले वाले लोगों के लिए बेहतरीन चीज है। इसे डेली डाइट में खाने से सर्दियों में शरीर गर्म रहता है।

2. बादाम/अखरोट- बादाम और अखरोट की बैलेंस डाइट हमारे नर्व सिस्टम को एक्टिव रखती है। इंसुलिन प्रोसेस को बेहतर करती है और दिल की सेहत में भी सुधार लाती है। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड कंटेंट हमारी सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। इसके लिए आप खुबानी का भी सेवन कर सकते हैं।

3. शकरकंद- शकरकंद सर्दियों में मिलने वाले किसी तोहफे से कम नहीं है। इसमें मौजूद कैलोरी और हाई न्यूट्रिएंट्स से शरीर को जबरदस्त एनर्जी मिलती है। शकरकंद फाइबर, विटामिन-ए और पोटेशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसका नियमित रूप से सेवन कब्ज, इम्यूनिटी और इन्फ्लेमेशन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।

4. रागी- सर्दियों में रागी भी हमारी सेहत को बड़ा फायदा पहुंचाती है। अगर आप वीगन डाइट पर है तो शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए रागी को चुन सकते हैं। इसके अलावा, रागी ना सिर्फ डायबिटीज को कंट्रोल करती है, बल्कि एनीमिया में भी राहत पहुंचाती है। यह इंसोमेनिया, एन्जाइटी और डिप्रेशन में भी बड़ी कारगर है।

5. बाजरा- बाजरा गुड फैट, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें मौजूद हाई आइरन एनीमिया में जबरदस्त फायदा देता है। इसका नियमित रूप से सेवन हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करता है। आप बाजरे के लड्डू या बाजरे की रोटी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

6. शलगम और उसके पत्ते- स्टार्च से भरपूर शलगम में एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कैंसर जैसी भंयकर बीमारी का जोखिम कम करता है। यह विटामिन-के और विटामिन-ए का भी अच्छा स्रोत है। एक्सपर्ट कहते हैं कि शलगम के पत्ते हमारी ओवरऑल कार्डियोवस्क्यूलर हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। यह हड्डियों को मजबूत करते हैं और डाइजेशन को भी दुरुस्त करते हैं।

Previous articleबॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने वुडन टॉय ब्रांड शुमी में किया निवेश
Next articleदिवाली के लिए हेल्दी ईटिंग गाइड
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.