
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) एक ग्लोबल डे है जो महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मना रहा है। ऐसे में हमने जाना सिटी की कुछ प्रभावशाली महिलाओं से कि “वो कौन सी 2 चीज़े हैं जो एक सशक्त महिला में होनी चाहिए ?” ये रहे उनके जवाब :
विभा सुदर्शन, ऑकल्ट साइंस एडुकेटर एंड फैशन डिज़ाइनर- “करुणा, प्रेम और आपसी सम्मान ये गुण बहुत ज़रूरी है महिला और पुरुष दोनों के सशक्त होने के लिए।”
शैली माहेश्वरी गुप्ता, मिसेज एशिया पैसिफिक, यूनिवर्सल 2017 – “मेरे हिसाब से आत्मविश्वास और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण यानि पॉजिटिव ऐटिटूड।”
अंजू हांडा, लेखिका – “इन्स्पिरिंग एंट्रेप्रेन्योर्स – द जर्नी फ्रॉम कैन आई टू आई कैन’ – मुझे लगता है कि आत्मविश्वास और आत्म सम्मान एक महिला को सशक्त बनाती हैं।
रिद्धि दोषी, इंस्पिरेशनल स्पीकर एंड सायकॉलजिस्ट – “खुद में विश्वास और परिस्थितियों व स्थिति के अनुकूल होना बहुत ज़रूरी है। ये वो 2 चीज़े हैं जो एक महिला को सशक्त बनाती हैं।”
एथल डे कोस्टा, पुरस्कार विजेता पत्रकार, मीडिया पेशेवर, लेखक – मुझे लगता है आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मविश्वास बहुत ज़रूरी है।
स्वाति मेहरोत्रा, स्वातिमोड़ो क्रिएशन्स क्रिएटिव हेड – “दृढ़ संकल्प और दृढ़ विश्वास, वह अपनी पसंद के माध्यम से देखें, और उस सफर और उसके परिणामों का लुफ्त उठाए।”
















