
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल परिणाम आने के बाद लड़कियों का दबदबा रहा। कुल 761 सफल विद्यार्थियों में 216 बेटियों ने परचम लहराया। महिला उम्मीदवारों में जागृति अवस्थी ने टॉप किया है।
आइये इनमे से कुछ महिला उम्मीदवारों के बारे में जानते हैं, जो इस साल 2020 एग्जाम में टॉप 20 की लिस्ट में शामिल हैं।
जाग्रति अवस्थी (Jagrati Awashthi) – 18 वर्षीय जागृति अवस्थी भोपाल की रहने वाली हैं और उन्होंने यूपीएससी परीक्षा 2020 में गर्व से दूसरी रैंक हासिल की है। यह उनके लिए एक बड़ी जीत थी क्योंकि उन्होंने COVID-19 महामारी के दौरान बिना किसी मदद के घर पर परीक्षा के लिए पढाई की।
जागृति ने मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएएनआईटी), भोपाल से बी.टेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) पूरा किया है। यूपीएससी की तैयारी शुरू करने से पहले, वह भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL ) में काम कर रही थीं, जो भारत सरकार के स्वामित्व वाली इंजीनियरिंग और विनिर्माण की कंपनी है। आईएएस अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए जागृति ने यह नौकरी छोड़ दी।
अंकिता जैन (Ankita Jain) –
आगरा की अंकिता जैन ने यूपीएससी परीक्षा में देश में तीसरी रैंक हासिल की है। दूसरे प्रयास में रैंक हासिल करने के बाद, अंकिता जैन वर्तमान में मुंबई में ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विसेज में तैनात हैं। अंकिता मेन्स एग्जाम से ठीक एक महीने पहले COVID-19 की शिकार हो गई, लेकिन वह रुकी नहीं और परीक्षा में सफल होने के लिए प्रयास करती रही। UPSC टॉपर 2020 अंकिता जैन ने इस परीक्षा को पास किया है और अपने चौथे प्रयास में टॉप किया है।
उनके पति अभिनव त्यागी महाराष्ट्र कैडर में IPS अधिकारी हैं और यहां तक कि उनकी बहन वैशाली ने भी 21वीं रैंक हासिल की है। सिविल सेवकों के परिवार का हिस्सा होने के बाद, अंकिता कड़ी मेहनत और समर्पण के महत्व को जानती थी और इससे उन्हें यूपीएससी टॉपर 2020 बनने में मदद मिली है।
ममता यादव (Mamta Yadav) – यूपीएससी की टॉपर ममता यादव, जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा में 5वां रैंक हासिल किया है, अपने गांव की पहली महिला हैं जिन्होंने अपनी शिक्षा के साथ इतना आगे बढ़कर आईएएस अधिकारी बनी

मीरा (Meera) – सिविल सेवा परीक्षा की छठी रैंकिंग वाली मीरा केरल के त्रिशूर की मूल निवासी हैं। मीरा, जिन्होंने 2016 में त्रिशूर गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया और कैंपस सेलेक्शन के जरिए बेंगलुरु में नौकरी मिली। मीरा ने चौथे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक करके सफलता प्राप्त की है।

अपाला मिश्रा (Apla Mishra) – डेंटिस्ट डॉ. अपाला मिश्रा को यूपीएससी में 9वीं रैंक मिली। अपाला का कहना है कि इस परीक्षा की तैयारी के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। अपाला ने 2017 में हैदराबाद से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी में डॉक्टर बनीं। डॉ. अपाला ने 2018 से घर पर ही रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी और तीसरी बार की तैयारी परिश्रम रंग लायी।

देवयानी (Devayani) – देवयानी यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक (AIR) 11 हासिल करके शहर को गौरवान्वित किया है। पिछले साल AIR 223 हासिल करने के बाद, वह नेशनल एकेडमी ऑफ ऑडिट एंड अकाउंट्स, शिमला में प्रशिक्षण लिया ले। सफलता की उनकी यात्रा लंबी रही है क्योंकि यह उनका पांचवां प्रयास था, जिसमे उन्होंने टॉप किया।

रिया डाबी (Ria Dabi) – IAS टॉपर टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी ने UPSC 2020 में हासिल की 15वीं रैंक हासिल की है। अपनी बहन के नक्शेकदम पर चलते हुए रिया डाबी ने 2020 की संघ लोक सेवा आयोग UPSC की परीक्षा को क्रैक किया और 15वीं रैंक हासिल की है।










