Home Lifestyle Special Story बसंत पंचमी पर क्यों की जाती है सरस्वती पूजा ? जानिए ख़ास...

बसंत पंचमी पर क्यों की जाती है सरस्वती पूजा ? जानिए ख़ास बातें इस पवित्र पर्व के बारे में

Saraswati Puja Is Celebrated On Basant Panchami. Know more About The Holy Festival of india
Photo Courtesy : inext live

सरस्वती पूजा की आप सभी को बहुत बहुत बधाई। बसंत पंचमी (वसंत पंचमी) को वसंत के मौसम की शुरुआत का प्रतीक मन जाता है। बसंत पंचमी यानि वसंत ऋतु का पांचवा दिन। इस दिन लोग ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा करते हैं।

सरस्वती पूजा पर सभी लोग पीले रंग के कपडे पहनते हैं। महिलाएँ चटक पीली साड़ियों, सूट – सलवार, पहनती हैं वहीँ पुरुष पारंपरिक पीले कुर्ते पहनते हैं। स्कूलों में भी इस दिन, बच्चे शिक्षकों के साथ मिलकर देवी सरस्वती की पूजा करते हैं। माँ सरस्वती संगीत, संस्कृति और ज्ञान की देवी मानी जाती हैं। इसलिए भी आज का दिन और ये पूजा बहुत अहम् मानी जाती है।

वसंत पंचमी मुहूर्त –
पंचमी तिथि 29 जनवरी 2020 को सुबह 10:45 बजे और 30 जनवरी 2020 को दोपहर 1:19 बजे समाप्त होगी।

Previous articleगीता गोपीनाथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की मुख्य अर्थशास्त्री
Next articleबसंत के मौसम में खूब भाता है महिलाओं को ये रंग