Home Lifestyle Special Story BDay स्पेशलः इस एक्टर्स के लिए दूधवाले बन गए थे भाईजान

BDay स्पेशलः इस एक्टर्स के लिए दूधवाले बन गए थे भाईजान

बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान अपनी फिल्मों से ज्यादा लव लाइफ के लिए हेडलाइन में रहे हैं। सल्लू मियां के करियर में जितनी उनकी फिल्में रही उससे भी कहीं ज्यादा अफेयर की चर्चाएं। कई आई और गई लेकिन सलमान खान को उनका सच्चा प्यार कभी नहीं मिला। कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने सलमान खान की बदलौत ही करियर में ऊंचाई हासिल की लेकिन सल्लू मियां 52 साल की उम्र में भी कुंवारे ही रह गए। सलमान खान बेशक से 52 के हो लेकिन 25 की उम्र की लड़कियां आज भी उन पर जान छिड़कती हैं।
सलमान खान का बर्थडे है तो उनके प्यार की एक कहानी के बारे में बात करना जरूरी है, क्योंकि इस हसीना के लिए सल्लू मियां दूधवाले तक बन गए थे। सलमान खान का पहला प्यार शाहीन जाफरी है, जी हां, सलमान खान शाहीन के कॉलेज के बाहर घंटों इंतजार किया करते थे इतना ही नहीं सलमान शाहिन के इस हद तक प्यार करते थे कि उनके घर पर दूधवाला बनकर दूध और ब्रेड लेकर जाया करते थे।
शाहीन के बाद सलमान खान की लाइफ में ऐश्वर्या की एंट्री हुई। दोनों का अफेयर 4 साल तक चला लेकिन दोनों एक दूसरे के जीवनसाथी ना बन सके। ऐश्वर्या के जाने के बाद सलमान की लाइफ में कैटरीना की एंट्री हुई और अब यूलिया वंतूर की कहानियां चर्चा मे हैं। खैर सिटी वुमन फिलहाल सलमान खान को बर्थडे विश करता है और यही विश करता है कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाए।
Previous articleरिसर्च-मछली खाने से बढता है बच्चों का IQ लेवल
Next articleआंवला दे डैंड्रफ से छुटकारा