Home Lifestyle Special Story जानिए क्या लोहड़ी के दिन अग्नि में आहुति के मायने

जानिए क्या लोहड़ी के दिन अग्नि में आहुति के मायने

Pic Credit: IAS Paper
हर साल 13 जनवरी को लोड़ही का त्योहार हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है। लोहड़ी का त्योहार कई मायनों में खास है। पारंपरिक लिहाज से देखा जाए तो लोहड़ी का त्योहार प्रकृति को धन्यवाद कहने के लिए मनाया जाता है। लोहड़ी के त्योहार पर लकड़ियों की मदद से आग भी जलाई जाती है, जिसमें गजक, रेवड़ी, मुंगफली अग्नि को अर्पित की जाती है।
इसलिए दी जाती है आग में आहुति
लोहड़ी के दिन आग में तिल, गजक, मूंगफली, गुड़, रेवड़ी, खील, मक्का चढ़ाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस तरह आग में यह सब डालने से यह सीधा भगवान के पास पहुंचता है और सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। तिल, गुड़, रेवड़ी आदि आग में डालते वक्त लोग सुखी जीवन की कामना करते हैं।
Previous articleएमेनोरिया – ये कोई बीमारी नहीं है बल्कि बीमारी के लक्षण है
Next articleहर अवतार में सुहाना खान की तरह दिखें शानदार