कला कभी कोई भेद-भाव नही करता और ये वाकई सच है पर इस सच से और आगे बढ़ते हुए इन महिलाओं ने जो मुकाम हासिल किया है उसके क्या कहने।
एक वक्त था जब महिलाएं थोड़े ही समय के लिए रुपहले परदे पर नज़र आती थी। आज तक ज़्यादातर फिल्मो में महिलायों को एक सजे – धजे अट्रेक्शन के तौर पर ही पेश किया जाता था। पर देखिये न आज हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की यही ब्यूटीफुल और टेलेंटेड एक्ट्रेस सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी खूब देश का नाम चमका रही हैं।
एक वो भी दौर था जब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस की शादी को उसके करियर का फुलस्टॉप कहा जाता था। पर करीना ने तो pregnancy के वक्त भी से लेकर आफ्टर डिलेवरी भी काम करके एक इतिहास रच डाला। चलिए नज़र डालते है बॉलीवुड की उन Divas पर जिन पर फिल्म इंडस्ट्री को भी नाज़ है।
विद्या बालन
विद्या बालन के एक्टिंग करियर की सुरुआत टीवी से हुई, विद्या बालनकी पहली फिल्म परिणीता थी और पहली ही फिल्म से उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली. विद्या बालन को 2014 में पद्म श्री अवार्ड से भी नवाज़ा जा चुका है
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा 2000 के Miss World beauty pageant की winner रही हैं और साथ ही 2016 में Indian government ने इन्हें पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया। प्रियंका सिर्फ बॉलीवुड तक सिमित नहीं रही बल्कि उन्होंने American thriller series Quantico में भी काम किया है और अब वो action comedy Baywatch में भी नज़र आने वाली हैं।
जब प्रियंका चोपड़ा को एक ख़ास नेगेटिव रोल के लिए चुना गया, तो ये खबर सुन कर कोई इस देसी गर्ल की शख्सियत का मुरीद हो गया। ये रोल पहले एक मेल करैक्टर के लिए लिखा गया था, लेकिन प्रियंका चोपड़ा से बातचीत के बाद शो के डायरेक्टर ये रोल को प्रियंका को दे दिया। और शो की स्क्रिप्ट में बड़ा बदलाव भी करवाया। अपनी मेहनत और टैलेंट के ज़रिये प्रियंका आज उस मुकाम तक पहुँच चुकी है जिसे इस ग्लैमर इंडस्ट्री में हर कोई जीना चाहता है।
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण सभी के लिए प्रेरणा हैं जिस तरह से उन्होंने इतने कम वक्त में खुद को एक बेहद ऊँचें मुकाम पर पहुँचाया है। दीपिका पादुकोण की पहली बॉलीवुड फिल्म ओम शांति ओम 2007 में आयी और तब से आज तक हम सब दीपिका के इस खूबसूरत सफर के गवाह बने हुए हैं।
दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड में भी कदम रखा xXx: Return of Xander Cage के साथ। और दीपिका की फिल्म पद्मवत में उनके पावरफुल रोल को लेकर भी मीडिया में खूब चर्चाएं हुई।
कंगना राणावत













