Home Lifestyle Special Story विश्व पर्यावरण दिवस – प्लास्टिक पोल्लुशन को हराना है तो ध्यान में...

विश्व पर्यावरण दिवस – प्लास्टिक पोल्लुशन को हराना है तो ध्यान में रखे ये 6 बातें

Photo Courtesy : twitter / UNESCO

याद है वो दिन जब माँ कपड़े का थैला लेकर सब्जी खरीदने जाया करती थी। सिर्फ इतना ही नहीं किराने की दूकान पर दाल, चावल, गेहूं या आटा भी घर के बने उन्हीं थैलों में आया करता था। उन दिनों जब कपड़ो की दूकान से को प्लास्टिक बैग मिलता था। तो माँ उसे भी कई बार इस्तेमाल करती थी। जब तक वो फट न जाए।

फिर धीरे धीरे उन कपड़ो के थैलों की जगह। सुन्दर, रंगीन और ठिकाऊ लगने वाले प्लास्टिक ने ले ली। थैले, बर्तन, पानी की बोतल से बाजार में मिलने वाला हर सामान प्लास्टिक में ही पैक किया जा रहा है।

किसने सोचा था की एक दिन यही प्लास्टिक दुनिया भर के लिए इतना बड़ा खतरा बन जाएगी की इससे पीछा छूटना मुश्किल लगने लगेगा।

हाँ मुश्किल ज़रूर है पर नामुमकिन नहीं है। सोशल मीडिया पर भी हर आम और खास लोगों को #BeatPlasticPollution केम्पेन के ज़रिये प्लास्टिक के प्रदुषण को रोकने में साथ जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

जानिए कैसे आप अपनी ज़िंदगी में प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम कर सकते हैं।

  1. नॉन प्लास्टिक कंटेनर का प्रयोग करें जैसे स्टील या कांच।
  2. प्लास्टिक की बोतल से पानी न पीए। घर से बाहर जा रहे हैं तो अपने साथ कांच या स्टील की बोतल में पानी लेकर चलें। ताकि बाहर से प्लास्टिक की बोतल का पानी न खरीदना पड़े।
  3. प्लास्टिक के डिस्पोज़ेबल बर्तन जैसे प्लास्टिक के गिलास, प्लेट और खाने वाले छुरी-कांटा आदि के इस्तेमाल को न कहें।
  4. फ्रोजेन खाने के सामान को खरीदने से बचें। इसकी जगह उस सामन को खरीदे जिनकी पैकिंग के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया हो।
  5. सब्जी मार्किट या किराना शॉप पर जब भी जाये अपना थैला लेकर जाएँ। अगर आपको सब्जी वाला प्लास्टिक बैग देता है तो उस मना करें।
  6. अपने आस पास के लोगो के लिए उदहारण बने। ताकि वो भी प्लास्टिक फ्री ज़िंदगी को चुने।

 

Previous articleअमिताभ बच्चन को उनकी बहू ने इस खास अंदाज में दी बधाई
Next articleसोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग हुआ #BeatPlasticPollution केम्पेन
Editor-in-Chief and Founder of CityWomenMagazine.in