
हर साल स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के लिए खुशियां लेकर आता है। यह वही दिन है जब सन् 1947 में हमारे देश को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। 15 अगस्त को राज्य राष्ट्रीय और स्थानिक सरकारी कार्यालय डाकघर और बैंकों में छुट्टी होती है। इस बार 15 अगस्त हमारे देश में दो दो खुशियां लेकर आया है। 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस के साथ साथ रक्षाबंधन का त्यौहार भी मनाने वाले हैं इस बार 15 अगस्त को हमारी खुशियां दुगनी हो गई हैं।
15 अगस्त के दिन हमारे देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति 15 अगस्त के समारोह में शामिल होते हैं। यह समारोह लाल किला पर किया जाता है। लाल किला हमारे देश का एक ऐतिहासिक स्थान हैं। यहीं पर पहली बार पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराया था।
लाल किले पर हर 15 अगस्त को हमारे देश का तिरगा झंडा फहराया जाता है। हमारे देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हैं। 15 अगस्त का समारोह पूरे देश भर में मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों और कालेजों में तरह तरह की प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। इस दिन हमारी देश के जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। 15 अगस्त के दिन टीवी चैनलों पर देशभक्ति से जुड़ी फिल्में दिखाई जाती हैं।










