वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे होता है। मोहब्बत करने वाले दो दिल एक दूसरे से इजहार करने के लिए चॉकलेट का सहारा लेते हैं। अगर आप भी मोहब्बत का इजहार करने के लिए चॉकलेट देने वाले हैं तो एक बार फिर सोच लीजिए, बाजार में मिलने वाली चॉकलेट से आप प्यार का इजहार तो कर देंगे लेकिन वो बात नहीं आ पाएगी। तो क्या करें..क्यों ना घर में ही चॉकलेट बनाते हैं। ताकि प्यार का इजहार भी हो जाए और वो ज्यादा खुश भी हो जाए।
तो चलिए चॉकलेट डे पर जानते हैं कैसे बनाए ये चॉकलेट
सामान :
मेरी बिस्कुट का पाउडर- 3/4 कप
मुरमुरे- 1 कप
नारियल – 1/3 कप
मिल्क चॉकलेट के टुकड़े- 250 ग्राम
तेल- 1 चम्मच
फ्रूट जैम- 3 चम्मच
डॉर्क चॉकलेट के बारीक टुकड़े- 1/2 कप
कैसे बनाएं
बिस्कुट, नारियल और मुरमुरे को एक नॉनस्टिक पैन में डालकर दो से तीन मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं। एक छोटा-सा नॉनस्टिक पैन गर्म करें और धीमी आंच पर जैम को एक मिनट तक पिघलाएं। पूरी तरह से ठंडा होने दें। मिल्क चॉकलेट को डबल ब्वॉयलर में डालकर लगातार चलाते हुए पिघलाएं। जब चॉकलेट पिघल जाए, तो उसे ब्वॉयलर से निकाल लें, पर ठंडा होने तक लगातार चलाएं। चॉकलेट में तेल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इस पिघली हुई चॉकलेट और जैम को मुरमुरे वाले मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
अब इस मिक्स को हार्ट का शेप दीजिए। अगर आप चाहते हैं कि आप कुछ स्पेशल करें तो हार्ट पर डार्क चॉकलेट से उसका नाम लिख सकती है। बस हो गया अब आप इसे सर्व कर सकती हैं।