Home Lifestyle Special Story हैप्पी बर्थडे सुष्मिता – ये वही एक्ट्रेस है जो उम्र के साथ...

हैप्पी बर्थडे सुष्मिता – ये वही एक्ट्रेस है जो उम्र के साथ यंग होती जा रही हैं कैसे ? देखे ये वीडियो

एक्स मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपने बिंदास और कूल अंदाज के लिए काफी फेमस हैं। सुष्मिता 19 नवंबर, यानि की आज 42 साल की हो गई है। 42 साल की सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक फिटनेस फोटो शेयर की थी और अब बर्थडे से एक दिन पहले उन्होंने अपने दो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस वीडियो में सुष्मिता वर्क आउट करती हुई नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में सुष्मिता ने लिखा, “ओम नमः शिवाय ये वही है। यह वही महिला है जिसे मैं 42 में मिलना चाहती थी। नाजुक मगर मजबूत। शांत मगर फुर्तीली। अनुभवी मगर जीवन में नई। अपनी आत्मा की सभी इच्छाओं को निरंतर सीखती। मैंने अपने 42 वें साल को शुरू कर दिया है नचाकू के रिकोषेट के साथ। मेरे लिए जन्मदिन का उपहार। एक नया अनुशासन। इस वीडियो में उन्होंने अपने फिटनेस ट्रेनर को भी इस फिटनेस का श्रेय देते हुए थैंक्यू लिखा है। “धन्यवाद, टीचर नूपुर पोपेय मुझे सिखाने के लिए कि आत्मा की एनर्जी को कैसे चैनालाइस किया जाता है जो कोई लिमिट नहीं जानती।” इस वीडियो को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन काफी खुश नजर आ रही हैं।
सुष्मिता ने इसके बाद एक और वीडियो को शेयर किया, अगले वीडियो को शेयर करते हुए सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा, “यदि आप हमेशा अपनी हर चीज पर सीमाएं डालते हैं … शारीरिक या कुछ और… यह आपके काम में और आपके जीवन में फैल जाएगा… यहाँ कोई लिमिट्स नहीं है। यहाँ सिर्फ पहाड़ ही पहाड़ हैं। और आपको वहाँ रुकना नहीं है। आपको उनसे आगे बढ़ना है।”

हर तरह से, हर महिला के लिए एक इंस्पिरेशन है। और वक़्त वक़्त पर वो कुछ न कुछ ऐसा करती हैं कि हर महिला के लिए प्रेरणा बन सके। हैप्पी बर्थडे नई सुष्मिता।
Previous articleडेनिम में खुद को दिखाएं स्टाइलिश
Next articleये हैं सीजन के सबसे ट्रेंडिंग 5 नेल कलर्स