Home Lifestyle Special Story गोवा है महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से सबसे सुरक्षित राज्य

गोवा है महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से सबसे सुरक्षित राज्य

Photo Courtesy : Scroll.in
Ashu Das
देश में महिलाओं की स्थिति पर हमेशा ही सवाल खड़े होते रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा के तमाम दावों और वादों के बाद भी उनकी हालत वही है। रोज वही दुष्कर्म, घरेलू हिंसा और अत्याचार। ऐसे में महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से जो रिपोर्ट जारी की गई है वो देश के बड़े-बड़े और प्रमुख राज्यों में महिलाओं की हालत को लेकर उनके प्रदर्शन पर बहुत सवाल खड़ा करती है।
रिपोर्ट के अनुसार अगर भारत में महिलाओं के लिए सबसे सेफ यानि सुरक्षित शहर की बात करें तो वो है गोवा। भारत में गोवा महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से सबसे सुरक्षित राज्य है। इस लिस्ट में देश की राजधानी दिल्ली बहुत नीचे है। महिला व बाल मंत्रालय की ओर जारी की गई पहली जेंडर वलनर्बिलटी इंडेक्स यानि की जीवीआई की रिपोर्ट में ये तथ्य आये हैं। इस रिपोर्ट को प्लान इंडिया नाम की एक गैर-सरकारी संगठन ने तैयार किया है।
रिपोर्ट पर अगर ध्यान दिया जाये तो उसके अनुसार गोवा महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है और उसके बाद इस लिस्ट में शुमार हैं केरल, मिजोरम सिक्किम और मणिपुर। इस रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से जिन राज्यों की हालत सबसे ज्यादा खराब है वो हैं बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और फिर आती है दिल्ली आते है।
आखिर 21वीं सदी में जीने के बावजूद और महिलाओं की सुरक्षा के तमाम कानून बनने के बाद भी महिलाओं को देश में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है इस उद्देश्य को लेकर ही यह रिपोर्ट तैयार की गई थी।
इन उद्देश्यों में स्वास्थ्य, शिक्षा, हिंसा से सुरक्षा, गरीबी और पुलिस की ओर से मिलनी वाली सहायता शामिल किये गये थे। इस रिपोर्ट में जो सूचकांक बनाया गया था उसमें शून्य से लेकर एक अंक तक का पैमाना रखा गया था। इस तालिका में एक अंक के नजदीकी राज्यों का प्रदर्शन सबसे अच्छा माना गया है। लिहाजा गोवा का प्रदर्शन सबसे बेहतर है।
जीवीआई यानि जेंडर वलनर्बिलटी इंडेक्स में महिलायों की सुरक्षा के मामले में गोवा को मिले हैं 0.656 अंक। ये अंक राष्ट्रीय औसत 0.5314 से भी ज्यादा है। शिक्षा के लिहाज से उसका स्थान पांचवां।
बिहार में शिक्षा का स्तर भी गिरा हुआ है।
स्वास्थ्य में छठा और गरीबी में आठवां रहा।
स्वास्थ्य क्षेत्र में केरल का प्रदर्शन काफी अच्छा है और वह दूसरे स्थान पर है।
स्वास्थ्य और आर्थिक हालत के मामले में भी बिहार अन्य राज्यों से पिछड़ा हुआ है
Previous article4 टिप्स – बूट्स कब कहाँ और कैसे पहने
Next articleप्रेग्नेंसी में ये लिक्विड्स पहुंचा सकते हैं नुकसान