Home Lifestyle पार्टनर इमोशनली अच्छा बिहेव नहीं करते

पार्टनर इमोशनली अच्छा बिहेव नहीं करते

Photo Courtesy : Uprint
Ashu Das
किसी भी रिश्ते में झगड़ा होना लाजिमी है। अक्सर महिलाओं की ये शिकायत होती है कि उनके पार्टनर उनके साथ इमोशनली अच्छा बिहेव नहीं करते हैं। कई बार सार्वजनिक जगहों पर भी गलत व्यवहार करते हैं। कई महिलायें ऐसे मामलों में अपनी गलती न होते हुए भी अपनी हार मान लेती हैं क्योंकि वो अपने रिश्ते को खत्म करना नहीं चाहती। वो अपने ईगो को अपने रिश्ते से नीचे ही रखती हैं।
इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह है और वो है लड़कियों और महिलाओं की सकारात्मक मनोवैज्ञानिक सोच। यही सोच है जिसकी वजह से महिलायें रिश्ता तोड़ने के बजाय उसे ढोने में ज्यादा विश्वास रखती हैं। इसकी कुछ मुख्य वजह भी हैं कि आखिर वो क्यों ऐसा करती हैं और रिश्ते के बोझ बनने के बाद भी उसे तोड़ती नहीं हैं।
दरअसल महिलाएं अपने रिश्तों को बहुत ही संजीदगी के साथ निभाती हैं और रिश्ते में आई कड़वाहट को इसलिए झेलती हैं कि शायद एक न एक दिन सब ठीक हो जायेगा। यही पॉजिटिविटी उनके रिश्ते को बचाये रखती है।
महिला हो या लड़कियां उन्हें उनके रिश्ते, उनके दोस्त, घरवाले सभी बहुत प्यारे होते हैं। रिश्ते में आई खराबी को वो इसलिए भी छुपाकर रखती है कि कहीं उसे ही गलत न समझ लिया जाये और कोई उससे ये न कहे कि तुम्हें रिश्ता निभाने नहीं आता।
इसके पीछे एक कारण ये भी होता है कि पार्टनर से किये सीक्रेट्स कहीं रिश्ता टूटने की वजह से और लोगों के सामने न आ जाये क्योंकि खास रिश्ते में लड़कियां सब कुछ साझा करती हैं।
Previous articleवजन घटाने के लिए 3 बेस्ट एक्यूप्रेशर पॉइंट्स
Next articleरिसर्च – पैरासीटामोल की ज़्यादा मात्रा है खतरनाक