
सुबह आंख खुलते ही चाय की चुस्की के साथ दिन की शुरुआत हो तो ये शरीर के अंग-अंग में ताजगी भर देती है। कई लोग तो बॉडी और माइंड को एक्टिव रखने के लिए दिन में कई कप चाय पीते हैं। अब कौन सी चाय पीनी है ये हर शख्स की च्वाइस पर निर्भर करता है, क्योंकि आजकल सिर्फ नॉर्मल दूध, पत्ती और चीनी वाली चाय का ट्रेंड नहीं रह गया है। आज कई प्रकार की चाय ट्रेंड में हैं, जिनमें दूध वाली चाय के साथ-साथ ग्रीन टी, ब्लैक टी, लेमन टी, हर्बल टी, मसाला चाय शामिल हैं।
हालांकि सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग मसाला चाय पीना पसंद करते हैं, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि मसाला चाय शरीर को गर्मी देती है। मसाला चाय में कालीमिर्च, तेजपत्ता समेत कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो सर्दियों में लाभकारी माना जाता है। लेकिन एक्सपर्ट्स ये नहीं मानते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि मसाला चाय स्वाद में तो बेहतरीन होती है पर सेहत को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। अगर आप भी मसाला चाय पीने के शौकीन हैं तो हम आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।
मसाला चाय के नुकसान
– नाम से ही जाहिर है कि मसाला चाय को बनाने में कई तरह के तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है ऐसे में अगर आपको किसी तरह की फूड एलर्जी है तो इसका सेवन करने से बचें।
– अगर आप दिन में एक कप मसाला चाय पी रहे हैं तो ये ठीक है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा लेने से आंखों में जलन, पेट की समस्या हो सकती हैं। दरअसल, मसाला चाय में काली मिर्च का इस्तेमाल होता है और अगर इसको ज्यादा मात्रा में लिया जाए तो ये शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है।
– अगर आप रेगुलर बेसिस पर किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो मसाला चाय का उपयोग करने से बचें। कई बार मसाला चाय के साथ दवाओं का इस्तेमाल आपकी मेंटल हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
– प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाएं अगर मसाला चाय का सेवन करती हैं तो इससे उन्हें एलर्जी की परेशानी हो सकती है।
– मसाला चाय को बनाने के लिए काली चाय की पत्ती यूज की जाती है। अगर ज्यादा मात्रा में काली पत्ती का इस्तेमाल किया जाए तो ये बार-बार पेशाब लगने का कारण बन सकती है।
– मसाला चाय में अधिक मात्रा में कैफीन का इस्तेमाल होता है जो चिंता और तनाव की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।










