
ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म “सुपर 30” इन दिनों बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है। फिल्म की कहानी जितनी शानदार है, उतना ही धमाकेदार है इस फिल्म का आइटम सॉन्ग “पैसा” पैसा सॉन्ग के साथ बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर एक बार फिर नज़र आई करिश्मा शर्मा। इस गाने में करिश्मा जितनी सिज्जिलिंग और डैशिंग नजर आ रही हैं, उसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। करिश्मा शर्मा, पंचनामा 2 और रागिनी एमएमएस रिटर्न्स में भी काम कर चुकीं है। बॉलीवुड की इस उभरती ग्लैमरस वुमन ने “सिटी वुमन मैगज़ीन” से फ़ोन पर की खास बातचीत और शेयर किया अपना एक्सपीरियंस।
फिल्म की कहानी की जड़ से जुडी हुई हैं करिश्मा शर्मा
सिटी वुमन के साथ खास बातचीत में करिश्मा ने बताया कि उनकी इस फिल्म से सिर्फ एक आइटम नंबर का कनेक्शन नहीं है, बल्कि वो इस फिल्म की कहानी की जड़ से जुडी हुई हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वो खुद पटना से हैं और फिल्म की कहानी भी बिहार की है। ऋतिक के साथ स्क्रिन शेयर करने के सवाल पर करिश्मा ने कहा, ऋतिक को मैं बचपन से डांस करते हुए देख रही हूं और उनके साथ स्क्रिन शेयर करना मेरे लिए बहुत खास है। सॉन्ग की शूटिंग के दौरान मैं थोड़ी नर्वस हुई, लेकिन ऋतिक रोशन ने हर स्टेप पर मुझे सपोर्ट किया और कंफर्टेबल महसूस कराया।
शूटिंग से 10 दिन पहले शुरू की डांस प्रैक्टिस
करिश्मा ने बताया कि उन्हें ऋतिक के साथ स्टेप मैच करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। इसके लिए उनके डांस टीचर ने उनकी काफी हेल्प की। डांस की शूटिंग से पहले 10 दिन तक करिश्मा ने डांस की जम कर प्रैक्टिस की। इसके बाद सेट पर डांस टीचर और ऋतिक ने भी काफी सपोर्ट किया, जिससे वो अपना बेस्ट दे पाई। करिश्मा ने कहा – “मुझे ऋतिक से काफी कुछ सीखने को मिला”।
कैसा मिला “पैसा” गाने में काम करने का चांस ?
करिश्मा ने कहा कि यह सॉन्ग मेरे लिए लकी साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि “तेरा घाटा” के बाद “पैसा” सॉन्ग मेरे लिए एक बड़ा मौका है। आइटम सॉन्ग मिलने के बारे में बताते हुए करिश्मा ने कहा कि इसके लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था। मुकेश छाब्रा ने मुझे ऑडिशन के लिए एक डांस क्लिप भेजने के लिए कहा, जो डॉयरेक्टर और उन्हें काफी पसंद आया और इस गाने के लिए उनका सेलेक्शन हो गया।
ऋतिक रोशन काफी स्पोर्टिंग को-एक्टर हैं
इस फिल्म का हिस्सा बनकर मुझे काफी खुशी हो रही है। फिल्म अब तक 70 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है, जिससे और भी ज्यादा खुशी मिल रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है। मैंने तो सिर्फ 10 दिन की मेहनत की है, लेकिन फिल्म में ऋतिक रोशन ने काफी ज्यादा मेहनत की। ऋतिक की तारीफ करते हुए करिश्मा ने कहा कि वो काफी स्पोर्टिंग को-एक्टर हैं।
आपको बता दें कि करिश्मा इससे पहले गजेंद्र शर्मा के साथ “तेरा घाटा” गाने में नजर आ चुकी हैं। “तेरा घाटा” के लिए भी करिश्मा ने काफी सुर्खियां बंटोरी थी और अब उनका “पैसा” आइटम सॉन्ग धूम मचा रहा है।










