Home Lifestyle Interview इशिता चौहान : ज़िंदगी के अब तक के सफर में वो हमेशा...

इशिता चौहान : ज़िंदगी के अब तक के सफर में वो हमेशा मेरे साथ हैं

Actress Ishita Chauhan
Actress Ishita Chauhan

अपकमिंग फिल्म जीनियस के ट्रेलर और सॉन्ग “तेरा फितूर” सिनेमा प्रेमियों को खूब पसंद आ रहे है। ये फिल्म अपने आप में बहुत ही ख़ास भी है जिसकी कई वजह हैं। जैसे यूनिक फिल्म स्टोरीबोर्ड, म्यूजिक और उससे भी ज़्यादा फिल्म की स्टार कास्ट।

इस फिल्म के ज़रिये बॉलीवुड को ‘गदर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले अनिल शर्मा अब अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को लॉन्च करने जा रहे हैं। उत्कर्ष शर्मा वही क्यूट बॉय हैं जो, फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में ऐक्टर सनी देओल के बेटे जीते का किरदार निभा चुके हैँ। इस फिल्म में दो जीनियस के बीच भिड़ंत दिखाई जाएगी। इस फिल्म के जरिये उत्कर्ष शर्मा और इशिता चौहान बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे।

बतौर लीड एक्ट्रेस बेशक ये इशिता चौहान की डेब्यू फिल्म है पर इससे पहले इशिता चौहान फिल्म आप का सुरूर और हाईजैक में भी काम कर चुकी हैं।  सिटी वुमन मैगज़ीन से हेमलता गौतम ने इशिता चौहान से की ख़ास बातचीत। जिसे अंश हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

आप इस फिल्म में दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं जैसे नवाजुद्दीन सिद्दकी, मिथुन चक्रबोर्ती, आइशा जुल्का, कैसा रहा इन सबके साथ आपका अनुभव ?

मैं खुश हूँ कि मुझे फिल्म “जीनियस” में बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौक़ा मिला है । मुझे उनसे बहुत कुछ सिखने को मिला है। काम के लिए इस सभी की निष्ठां, मेहनत और जोश आपको बहुत कुछ सिखाता है। सभी बहुत ही व्यावहारिक हैं। मैं बहुत ही लकी हूँ की मुझे इन सभी के साथ काम करने को मिला।

आप फिल्म “आप का सुरूर” में काम कर चुकी हैं। अपने हाईजैक फिल्म में भी काम किया । पर फिर एक लम्बे वक़्त तक फिल्मों से ग़ायब हो गई। ऐसा क्यों ?

बचपन में मैंने बहुत सारे विज्ञापन किए हैं। मैंने फिल्म “आप का सुरूर” में भी काम किया है। इसके बाद मैंने काम से एक ब्रेक ले लिया अपनी पढाई की वजह से। जब मैंने अपनी 12 क्लास की पढाई ख़त्म की तो उसके बाद में अनिल शर्मा सर से मिली। उन्होंने मेरे कई ऑडिशन लिए। इस रोल के लिए चार हज़ार लड़कियों के ऑडिशन दिया था। करीब 3 महीने बाद उन्होंने उन सभी में से मुझे चुना।

फिल्म में आप किस तरह का किरदार निभा रही हैं ?

मेरा फिल्म में मेरा जो किरदार है वो फिल्म के साथ आगे बढ़ता है। एक बहुत ही परिपक्व छात्र का रोल है। जो अपने करियर को लेकर गंभीर है। उसे जो चाहिए, उसे वो पाना है। वो नहीं चाहती की कोई उसके लक्ष्य के बीच आये। अभी मैं सिर्फ इतना ही बता सकती हूँ।

आपके परिवार के बारे में कुछ बताइये? आप परिवार में सबसे ज़्यादा किसके करीब हैं ?

मेरा परिवार मुझे बहुत मदद करता है। वो मुझे हमेशा प्रोत्साहित करते है ताकि मैं अपने सपनों को पूरा कर सकूँ।  वैसे मैं अपनी माँ के बहुत करीब हूँ। मेरी ज़िंदगी के अब तक के सफर में वो हमेशा मेरे साथ रही हैं। उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है। मैं ऑडिशन के लिए जब पुणे गई तब भी वो मेरे साथ रहीं।

फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म पाने के लिए सबसे ज़्यादा क्या ज़रूरी है ? ख़ूबसूरती, टैलेंट या फिर लक ?

टैलेंट और मेहनत बहुत ज़रूरी है। पर आपको कई बार लक की भी ज़रूरत पड़ती है। क्यूंकि, आप सही समय पर, सही जगह हों ये भी ज़रूरी है।

देश की आज़ादी का जश्न हर कोई अपने अपने तरीके से मनाता है । अगर हम आपसे कहें की आज आप देश के लिए एक प्रण ले, कि आज से पुरे साल आप देश के लिए किसी एक मुद्दे पर काम करेंगी तो वो क्या होगा ?

सबसे पहले तो सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाएं। नए साल पर तो सभी अपने लिए कुछ प्रण लेते हैं पर ये भी ज़रूरी है की आज के दिन हम अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए प्रण ले। मैं देश के लिए प्रण लूंगी जेंडर इक्वलिटी (लैंगिक समानता) के लिए। सभी को बराबरी मिलना बहुत ज़रूरी है।

और भी देखें –

 

और भी देखें – 

Previous articleराखी पर बनिए वर्किंग वुमन, स्टार्ट कीजिए ऑनलाइन बिजनेस
Next articleभारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द का स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश
Editor-in-Chief and Founder of CityWomenMagazine.in