Home Lifestyle एक-दूसरे की बातें सुनने से होगा मानसिक बोझ खत्म – रिसर्च

एक-दूसरे की बातें सुनने से होगा मानसिक बोझ खत्म – रिसर्च

एक-दूसरे की बातें सुनने से होगा मानसिक बोझ खत्म - रिसर्च
Photo Courtesy -The Orange Films
Ashu Das
पति-पत्नी का रिश्ता दुनिया का सबसे अनोखा बंधन होता है। कब दो अजनबी एक दूसरे के लिए इतने खास हो जाते हैं कि दुनिया को ही भूल जाते हैं। मैं अक्सर देखती हूं, शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक रहता है लेकिन जैसे जैसे वक्त बीतता है जिम्मेदारियों के कारण पति-पत्नी एक दूसरे को टाइम नहीं दे पाते हैं जिसके कारण रिश्तों में दूरियां बढ़ती है।
कैनेडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की एक रिसर्च के अनुसार अगर पति अपनी पत्नी की बातों पर गौर करता है तो इसके न केवल पति को हेल्थ बेनिफिट्स मिलेंगे, बल्कि दोनों की रिलेशनशिप भी इंप्रूव होगी। पति-पत्नी को लेकर कई सारी रिसर्च हो चुकी हैं। आज मैं आपको कुछ ऐसी ही टिप्स देने जा रही हूं, जो ना सिर्फ आपके रिश्तों को नया आयाम देगा बल्कि शादी के 15 साल बाद भी रिश्ता पहले दिन जैसा ही रहेगा।
आज की जिंदगी में वक्त तो ना आपके पास है ना ही आपके हमसफर के पास इसलिए बातें कम ही हो पाती है। तो इसलिए जरूरी है कि आप दोनों एक दूसरे से बातें करें। ऑफिस में एक या दो बार फोन करके एक दूसरे का हाल जरूर पूछें।
कुछ दिनों पहले एक रिसर्च में ये बात सामने आई थी कि पत्नी की बातें सुनने से घर का माहौल अच्छा रहता है बल्कि दोनों के अंदर हैप्पी हॉर्मोन रिलीज होते हैं। जाहिर सी बात है जब आप अंदर से खुश होंगे तो जीवन में खुशहाली आएगी ही।
पति-पत्नी के बीच बेहतर बातचीत है तो तालमेल ज्यादा बेहतर बनेगा। जो शादी के जीवन को खुशहाल बनाएगा।
कैनेडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ रिसर्च में ये बात सामने आई थी कि अगर पति अपनी पत्नी की बात सुनता है तो उससे दोनों की उम्र भी लंबी होती है। ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि एक-दूसरे की बातें सुनने से आप पर मानसिक बोझ नहीं रहता है जो आपकी हेल्थ के लिए काफी अच्छा है।
SOURCEकैनेडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ रिसर्च
Previous articleअपनी मेकअप किट में शामिल करें ऑरेंज कलर
Next articleआपके बालों को एक्स्ट्रा शाइनी और सॉफ्ट बनाएगा ये हेयर मास्क