Home Lifestyle घर से साबुन बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें ?

घर से साबुन बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें ?

soap making
Photo : Sincerely Media

इन दिनों इवेंट्स के दौरान कई महिलों से मुलाकात होती हैं जिन्होंने बच्चों के लिए नौकरी छोड़ घर पर एक होम मेकर की ज़िंदगी चुनी थी। पर आज वही महिलाये घर से ही कई बिज़नेस कर खूब पैसा कमा रही हैं।

वर्क शॉप – इन्ही में से एक है सोप मेकिंग का बिज़नेस। वैसे सोप बनाना सीखना कोई बहुत बड़ा या महीनों का कोर्स नहीं है। आप एक दिन की वर्क शॉप में हिस्सा लेकर भी घर पर अच्छी क्वालिटी की सोप बनाना सीख सकती हैं।कोल्ड प्रोसेस सोप मेकिंग और हॉट प्रोसेस सोप मेकिंग की अच्छी जानकारी के लिए वर्कशोप अटैंड करना बहुत ज़रूरी है।

यूनिक फार्मूला – बेसिक सोप बनाना कोई बहुत बड़ा काम नहीं होता है पर अगर आप इस काम को बिज़नेस की तरह करना चाहते हैं तो आपको कुछ अपने खुद के यूनिक फार्मूला तैयार करने होंगे।

ब्रांड – सोप को बेचने से पहले अपना एक ब्रांड डेवेलप करें। कंपनी का नाम यूनिक होने के साथ साथ, आसानी ये याद रहने वाला होना चाहिए। अपने सोप को स्पेशली डिज़ाइन शेप दें। सोप की पैकिंग अट्रेक्टिव रखें। ताकि लोग देखते ही उसे खरीदने का मन बना लें। सबसे ज़रूरी बात कंपनी का लोगो बनवाना न भूलें। इसके अलावा, आपका कॉम्पिटिशन किससे रहने वाला है। इससे भी ध्यान में रखें।

सप्प्लायर्स ढूंढे – शुरुआती वक़्त में सोप बनाने का मटेरियल आप खुद भी लेकर आ सकती हैं पर जब आपको लगे की सेल अच्छी होने लगी है तो आपको मटेरियल खरीदने जाने के लिए समय निकलना मुश्किल हो सकता है इसलिए सप्प्लायर्स ढूंढे। ताकि वो कम समय में आपको घर बैठे ही सारा मटेरियल भेज सकें।

सोप को बेचा कैसे जाए – अब सबसे बड़ी बात ये ही की इन होम मेड सोप को बेचा कैसे जाए। सोप का प्राइस स्मार्टली चूज़ करने। प्राइस ऐसा हो की खरीदने से पहले किसी को ज़्यादा सोचना न पड़े। ऑफर्स दे 2 के साथ 1 सोप फ्री। 5 सोप का सेट पर 10 % ऑफ। एक्सहिबिशन में हिस्सा ले ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगो को आपके ब्रैंड के बारे में पता चले।

विज्ञापन और प्रमोशन – विज्ञापन दे और प्रमोशन करें। सोशल मीडिया पर प्रमोशन करें। अपने सोप के फ्री सैम्पल्स ऑफर करें। किटी पार्टी का हिस्सा बने और फ्रेंड्स को सोप के फ्री सैंपल्स गिफ्ट करें। सबसे ज़रूरी चीज़ इन दोस्तों से सोप का रिव्यु लेना न भूलें। रिक्वेस्ट करें की वो अपना रिव्यु आपके सोशल मीडिया पेज पर ज़रूर शेयर करें। ब्लोग्गेर्स से कांटेक्ट करें। अपने प्रोडक्ट्स के रिव्यु करें और उन रिव्यु को पेज पर प्रमोट करें। इसके अलावा बर्थडे हो या किसी की एनीवर्सरी या शादी, गिफ्ट में अपनी सोप्स का बंच देना न भूलें।

Previous articleछोटे व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉग हैं सबसे अच्छे प्लेटफॉर्म
Next articleजिम और योग क्लास के लिए परफेक्ट हैं ये हेयरस्टाइल्स
Editor-in-Chief and Founder of CityWomenMagazine.in