
वो कहते हैं न, इलाज़ से बेहतर है बचाव। डार्क सर्कल्स के साथ भी कुछ ऐसा ही है। एक बार डार्क सर्कल्स हो गए तो ढूंढ़ते रही उपाए। एक बाद एक घरेलू नुस्खे या डॉक्टर के महंगे इलाज। इ सलिए वक़्त रहते ही डार्क सर्कल्स को रोकना ज़रूरी है। पर कैसे ? यहाँ हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं 5 तरीके। जिन्हें अपनाकर आप डार्क सर्कल्स होने से बच सकते हैं।
1. पर्याप्त नींद लें। जी हाँ ये कोई मिथक नहीं है बल्कि सच है स्पेशिलिस्ट की माने तो नींद की कमी से आंखों के नीचे घेरे यानिडार्क सर्कल्स हो सकते हैं। इसलिए हो सके तो एक आरामदायक और पूरी नींद ले। लेट नाईट बिना वजह जागने बचें। मोबाईल, लैपटॉप पर बिना वजह समय ख़राब करने से अच्छा है अपनी ब्यूटी स्लीप लें।
2. हाइड्रेटेड रहें , शराब और नमक का सेवन कम करें, क्योंकि ये दोनों ही आपकी त्वचा को निर्जलित ( डीहाइड्रेटेड ) कर सकते हैं। सही मात्रा में पानी पिए, लिक्विड लेते रहें। मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें और स्किन को ड्राई न होने दे। सूर्य के संपर्क में आने से बचे। हर दिन सनस्क्रीन लगाएं।
3. धूम्रपान से बचें, धूम्रपान आपकी रक्त वाहिकाओं पर अधिक दबाव डालता है और डार्क सर्कल्स को बदतर बना देगा।
4 . रात को चेहरे से मेकअप साफ़ ज़रूर करें। सोने से
पहले, अपनी आंखों के नीचे विटामिन ई युक्त तेल की एक बूंद से मालिश करें।
5. बार-बार आंखों को मलने से बचें। आंखों के नीचे की त्वचा पतली होती है और खून के रिसाव का खतरा होता है। बार-बार रगड़ने से त्वचा अपना लचीलापन खो सकती है। जब आप धूप में बाहर हों तो धूप का चश्मा पहनें। ये आपकी आंखों को धूप और आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा से बचाते हैं।
6. अगर आप अपना ज़्यादार समय लैपटॉप या कंप्यूटर की स्क्रीन के आगे बिताते हैं तो आप आई कूलिंग मास्क का भी डेली इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे आँखों को तुरंत राहत मिलती है।










