दीपावली का फेस्टिवल हम सभी के बहुत खास होता है। घर की साफ़ सफाई, घर का इंटीरियर, घर का लुक सभी कुछ बहुत मायने रखता है। दीपावली है तो मेहमान भी आएंगे। ऐसे में आप सब भी यही चाहती होंगी की इस दीपावली जो भी आपके घर आये, वो घर की डेकोरेशन देख कर दंग जाए।
घर को एक नया लुक देने के लिए आप घर की दीवारों पर अपनी पसंद के कलर करा सकती हैं। इसके अलावा घर के परदे, कुशन कवर में बदलाव लाकर घर को एक बेहतरीन लुक दे सकती है।
घर को कॉर्नर टेबल पर कोई शोपीस, ब्यूटीफुल टेबल क्लॉक, या वास रख कर उस कॉर्नर को एक नया लुक दे सकती हैं। ताकि आने वालों की नज़र से ये चूक न जाए।

क्योंकि दीपावली रौशनी का त्यौहार है तो आप भी कलरफुल लाइट्स,दीये और कैंडल्स का ज़रूर यूज़ करें। घर में मेहमान आइयें और घर का हर कोना कोना जब एरोमा की भीनी भीनी खुशबू से महक रहा तो इसे कहते हैं सोने पे सुहागा।
घर की दीवारों को आप वॉल आर्ट या पेंटिंग्स से डिजिटल पेंटिंग से एक ख़ास और अट्रेक्टिव लुक दे सकती हैं।

घर की दीवार और दरवाजों पर तोरण लगा कर उन्हें सजा सकती हैं। घर को थोड़ा लाइवली लुक देने के लिए आप कुछ इस तरह की वॉल हैंगिंग भी इस्तेमाल कर सकती हैं।











